LIVE UPDATE

कांग्रेस ने चलाया अनुशासन का डंडा!….बगावत करने वाले नोबल कुमार वर्मा समेत तीन को दिखाया गया बाहर का रास्ता, 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित

विधानसभा चुनाव के दौरान पार्टी से बगावत करने वाले के खिलाफ कांग्रेस अनुशासन का डंडा चलाने लगी है | प्रदेश कांग्रेस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पीसीसी अध्यक्ष भूपेश बघेल के निर्देश पर नोबल कुमार वर्मा, नीरस वर्मा और सुमन वर्मा को पार्टी से 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है, इस कार्रवाई ने एकबार फिर कांग्रेस में हड़कंप मचा दिया है |

पिछले कुछ दिनों से नोबल कुमार वर्मा और नितेश वर्मा कांग्रेस प्रत्याशी के खिलाफ कार्य कर रहे थे, वही पार्टी ने सुमन वर्मा को कांग्रेस द्वारा अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ रही थी | इस पर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भूपेश बघेल ने पार्टी प्रत्याशी के खिलाफ कार्य करने के कारण नोबल कुमार वर्मा एवं नितेश वर्मा के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही करते हुए भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की सदस्यता से 6 वर्षो के लिये निष्कासित कर दिया गया है, वही कांग्रेस द्वारा अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ने के कारण सुमन वर्मा के विरूद्ध भी अनुशासनात्मक कार्यवाही करते हुए भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की सदस्यता से 6 वर्षो के लिये निष्कासित कर दिया गया है |

ये खबर भी पढ़ें…
Bihar Election Update: चेन्नारी स्ट्रांग रूम में ट्रक की अनधिकृत प्रवेश को लेकर मचा बवाल, पारदर्शिता की उठी मांग
Bihar Election Update: चेन्नारी स्ट्रांग रूम में ट्रक की अनधिकृत प्रवेश को लेकर मचा बवाल, पारदर्शिता की उठी मांग
November 13, 2025
रोहतास (बिहार)। चेन्नारी रोहतास विधानसभा क्षेत्र के स्ट्रांग रूम में एक ट्रक के कथित अनधिकृत प्रवेश को लेकर शुक्रवार शाम...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles