LIVE UPDATE
Trending

अमित जोगी के खिलाफ भाजपा की शिकायत, सोशल मीडिया पोस्ट और कथित झूठी FIR को लेकर जांच की मांग

रायपुर, 8 जून 2026। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के नेता अमित जोगी एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं ने उनके खिलाफ सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक सामग्री साझा करने, धार्मिक भावनाएं आहत करने और बाद में झूठी एफआईआर दर्ज कर पुलिस को गुमराह करने का आरोप लगाया है।

भाजपा आईटी सेल के प्रदेश कार्यालय सहमंत्री शैलेश दीक्षित ने रविवार को सिविल लाइन थाना पहुंचकर लिखित शिकायत सौंपी और मामले में कानूनी कार्रवाई की मांग की।

ये खबर भी पढ़ें…
Bilaspur पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल; कई पुलिसकर्मियों के तबादले, थाना-चौकियों में बदली जिम्मेदारियां, तत्काल प्रभाव से आदेश लागू
Bilaspur पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल; कई पुलिसकर्मियों के तबादले, थाना-चौकियों में बदली जिम्मेदारियां, तत्काल प्रभाव से आदेश लागू
June 8, 2026
बिलासपुर, 8 जून 2026। जिले में पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बकरीद की शुभकामना पोस्ट बनी विवाद की वजह

भाजपा की शिकायत के अनुसार, 27 मई 2026 को बकरीद (ईद-उल-अजहा) के अवसर पर अमित जोगी द्वारा सोशल मीडिया पर साझा की गई एक शुभकामना पोस्ट में बकरी के साथ गाय का चित्र भी प्रदर्शित किया गया था। भाजपा नेताओं का आरोप है कि पोस्ट सामने आते ही सोशल मीडिया पर लोगों ने आपत्ति जताई, जिसके बाद संबंधित पोस्ट को हटाकर दूसरी तस्वीर साझा की गई, जिसमें गाय का चित्र नहीं था।

भाजपा ने लगाए गंभीर आरोप

शिकायतकर्ताओं की माने तो विवाद बढ़ने के बाद अमित जोगी ने स्वयं को निर्दोष साबित करने के लिए गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले के एक थाने में कथित तौर पर झूठी और मनगढ़ंत एफआईआर दर्ज कराई। भाजपा नेताओं ने इसे पुलिस को गुमराह करने का प्रयास बताया है।

ये खबर भी पढ़ें…
रायपुरवासियों के लिए जरूरी खबर: इस दिन शहर के 42 टंकियों से नहीं मिलेगा पानी, शाम की जलापूर्ति रहेगी प्रभावित
रायपुरवासियों के लिए जरूरी खबर: इस दिन शहर के 42 टंकियों से नहीं मिलेगा पानी, शाम की जलापूर्ति रहेगी प्रभावित
June 8, 2026
रायपुर, 08 जून 2026। राजधानी रायपुर के हजारों नागरिकों को 11 जून को पानी की समस्या का सामना करना पड़...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

डिजिटल रिकॉर्ड की जांच की मांग

भाजपा ने पुलिस से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के सर्वर रिकॉर्ड, पोस्ट की एडिट हिस्ट्री और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की तकनीकी जांच कराने की मांग की है। उनका कहना है कि जांच से यह स्पष्ट हो जाएगा कि मूल पोस्ट में क्या सामग्री थी और बाद में उसमें कोई बदलाव किया गया या नहीं।

शिकायत में यह भी मांग की गई है कि यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो धार्मिक भावनाएं आहत करने, साक्ष्य मिटाने, कूटरचित दस्तावेज तैयार करने और लोक सेवक को झूठी सूचना देने जैसी धाराओं के तहत कार्रवाई की जाए।

ये खबर भी पढ़ें…
सुशासन तिहार 2026- पुवर्ती में घर-घर पहुंचीं सरकारी सेवाएं; पूर्व के घोर नक्सल प्रभावित गांव में लगा सुशासन शिविर, ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत
सुशासन तिहार 2026- पुवर्ती में घर-घर पहुंचीं सरकारी सेवाएं; पूर्व के घोर नक्सल प्रभावित गांव में लगा सुशासन शिविर, ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत
June 8, 2026
रायपुर, 08 जून 2026/ सुकमा जिले के कोंटा विकासखंड के दूरस्थ और कभी नक्सल प्रभावित रहे ग्राम पुवर्ती में आयोजित...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस ने शुरू किया परीक्षण

फिलहाल पुलिस ने शिकायत प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि शिकायत में लगाए गए आरोपों, उपलब्ध डिजिटल साक्ष्यों और संबंधित तथ्यों की जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

cgnews24 Team

CG CGNews24 एडिटोरियल टीम डेस्क रिपोर्टिंग • ब्रेकिंग न्यूज़ • खेल एवं राजनीति CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों, उत्साही लेखकों और खेल विशेषज्ञों का एक समर्पित समूह है। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं और खेल जगत (विशेषकर क्रिकेट और प्रमुख टूर्नामेंट्स) की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज आप तक पहुँचाना है। हम 24x7 काम करते हैं ताकि कोई भी अहम खबर आपसे छूट न जाए। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *