LIVE UPDATE
Trending

सुकमा में विकास कार्यों की समीक्षा: डिप्टी सीएम अरुण साव ने मिशन अमृत और स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का किया निरीक्षण, तय समय पर काम पूरा करने के निर्देश

सुकमा, 8 जून 2026। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने अपने बस्तर प्रवास के चौथे दिन सुकमा में चल रहे महत्वपूर्ण विकास कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्र सरकार की मिशन अमृत 2.0 योजना के तहत शहर की पेयजल व्यवस्था को मजबूत करने के लिए किए जा रहे निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया और अधिकारियों को तय समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

मिशन अमृत 2.0 के तहत 86 करोड़ की पेयजल परियोजना

उप मुख्यमंत्री ने सुकमा शहर में निर्माणाधीन वाटर ट्रीटमेंट प्लांट, शबरी नदी पर बनाए जा रहे इंटेक-वेल, पानी टंकी और पाइपलाइन विस्तार कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी कार्यों में गति बनाए रखते हुए जनवरी 2027 से सुकमा शहर में नियमित जलापूर्ति शुरू की जाए।

ये खबर भी पढ़ें…
Bilaspur पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल; कई पुलिसकर्मियों के तबादले, थाना-चौकियों में बदली जिम्मेदारियां, तत्काल प्रभाव से आदेश लागू
Bilaspur पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल; कई पुलिसकर्मियों के तबादले, थाना-चौकियों में बदली जिम्मेदारियां, तत्काल प्रभाव से आदेश लागू
June 8, 2026
बिलासपुर, 8 जून 2026। जिले में पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

नगर पालिका द्वारा 86 करोड़ रुपये की लागत से मिशन अमृत 2.0 के तहत पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ करने का कार्य किया जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि परियोजना का लगभग 54 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है।

इस दौरान श्री साव ने कहा कि यह परियोजना सुकमा की आगामी 25 वर्षों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार की जा रही है, इसलिए निर्माण कार्यों और उपयोग की जा रही सामग्री की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाना चाहिए।

ये खबर भी पढ़ें…
रायपुरवासियों के लिए जरूरी खबर: इस दिन शहर के 42 टंकियों से नहीं मिलेगा पानी, शाम की जलापूर्ति रहेगी प्रभावित
रायपुरवासियों के लिए जरूरी खबर: इस दिन शहर के 42 टंकियों से नहीं मिलेगा पानी, शाम की जलापूर्ति रहेगी प्रभावित
June 8, 2026
रायपुर, 08 जून 2026। राजधानी रायपुर के हजारों नागरिकों को 11 जून को पानी की समस्या का सामना करना पड़...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का भी किया निरीक्षण

उप मुख्यमंत्री ने लोक निर्माण विभाग द्वारा 11 करोड़ 62 लाख रुपये की लागत से कुम्हाररास में बनाए जा रहे आधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का भी निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण एजेंसी और अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यों में तेजी लाकर दिसंबर 2026 तक परियोजना पूर्ण की जाए।

करीब 10 एकड़ क्षेत्र में विकसित किए जा रहे इस स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में फुटबॉल मैदान, एथलेटिक्स ट्रैक, इंडोर बैडमिंटन कोर्ट, प्रशासनिक भवन, बॉक्स क्रिकेट मैदान और स्वीमिंग पूल जैसी आधुनिक सुविधाएं तैयार की जा रही हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
सुशासन तिहार 2026- पुवर्ती में घर-घर पहुंचीं सरकारी सेवाएं; पूर्व के घोर नक्सल प्रभावित गांव में लगा सुशासन शिविर, ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत
सुशासन तिहार 2026- पुवर्ती में घर-घर पहुंचीं सरकारी सेवाएं; पूर्व के घोर नक्सल प्रभावित गांव में लगा सुशासन शिविर, ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत
June 8, 2026
रायपुर, 08 जून 2026/ सुकमा जिले के कोंटा विकासखंड के दूरस्थ और कभी नक्सल प्रभावित रहे ग्राम पुवर्ती में आयोजित...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अधिकारियों के अनुसार इस परियोजना का भी लगभग 50 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है।

खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया मंच

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के निर्माण से सुकमा और आसपास के क्षेत्रों के खिलाड़ियों को आधुनिक खेल सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इससे स्थानीय प्रतिभाओं को अपने कौशल को निखारने और राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने का अवसर मिलेगा।

निरीक्षण के दौरान सुकमा कलेक्टर अमित कुमार सहित नगरीय प्रशासन और लोक निर्माण विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

cgnews24 Team

CG CGNews24 एडिटोरियल टीम डेस्क रिपोर्टिंग • ब्रेकिंग न्यूज़ • खेल एवं राजनीति CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों, उत्साही लेखकों और खेल विशेषज्ञों का एक समर्पित समूह है। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं और खेल जगत (विशेषकर क्रिकेट और प्रमुख टूर्नामेंट्स) की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज आप तक पहुँचाना है। हम 24x7 काम करते हैं ताकि कोई भी अहम खबर आपसे छूट न जाए। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *