IFS पोस्टिंग ब्रेकिंग; छत्तीसगढ़ को मिला नया PCCF, अरुण कुमार पाण्डेय बने वन बल प्रमुख
रायपुर, 27 मई 2026। छत्तीसगढ़ शासन के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने भारतीय वन सेवा (IFS) के वरिष्ठ अधिकारी अरुण कुमार पाण्डेय को राज्य का नया प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख (PCCF & HoFF) नियुक्त किया है। राज्य शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार वे 1990 बैच के आईएफएस अधिकारी टी. श्रीनिवास राव के सेवानिवृत्त होने के बाद यह जिम्मेदारी संभालेंगे।
अरुण कुमार पाण्डेय वर्ष 1994 बैच के भारतीय वन सेवा अधिकारी हैं और वर्तमान में प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव प्रबंधन एवं जैव विविधता संरक्षण) सह मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक के पद पर कार्यरत थे। शासन ने उन्हें एपेक्स स्केल लेवल-17 के तहत 2.25 लाख रुपये फिक्स वेतनमान पर नियुक्त किया है

वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा जारी आदेश पर विशेष सचिव जे.पी. पाठक के डिजिटल हस्ताक्षर हैं। आदेश की प्रतिलिपि केंद्र और राज्य सरकार के संबंधित विभागों सहित वरिष्ठ अधिकारियों को भी भेजी गई है।










