LIVE UPDATE

बिलासपुर में मायावती ने भरी हुंकार!…बोली – भाजपा दलित और आदिवासी विरोधी सरकार….अजीत जोगी सरकार चलाना भी जानते है और चलवाना भी : मायावती

जोगी कांग्रेस से गठबंधन होने के बाद चुनावी हुंकार भरने बिलासपुर पहुंची बसपा सुप्रीमों मायावती ने भाजपा और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है | सभा को संबोधित करते हुए कहा कि बीजेपी सरकार दलित और आदिवासी विरोधी सरकार है, हम सबको एक साथ मिलकर चुनाव लड़ना है, और पूर्ण बहुमत के साथ छत्तीसगढ़ में सरकार बनानी है |

मायावती ने कहा कि प्रदेश में सही सरकार सही नेतृत्व नहीं होने के कारण यहां के लोग उपेक्षित है, छत्तीसगढ़ में दूर-दूर तक विकास नहीं है, इसके साथ ही उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री अजित जोगी की तारीफ करते हुए कहा कि अजित जोगी सरकार चलाना भी जानते है और चलवाना भी | कांग्रेस ने अजित जोगी के साथ बुरा बर्ताव किया है |

ये खबर भी पढ़ें…
Cruise Incident: मां के सीने से लिपटे मासूम का आखिरी सफर, क्रूज हादसे का सबसे दर्दनाक मंजर, तस्वीर देख छलक उठेंगी आंखें
Cruise Incident: मां के सीने से लिपटे मासूम का आखिरी सफर, क्रूज हादसे का सबसे दर्दनाक मंजर, तस्वीर देख छलक उठेंगी आंखें
May 1, 2026
Jabalpur Cruise Incident: मध्य प्रदेश की संस्कारधानी जबलपुर में गुरुवार शाम बरगी डैम पर हुआ दर्दनाक क्रूज हादसा पूरे देश...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

एक दिवसीय दौरे पर बिलासपुर आयी मायावती ने प्रदेश सरकार के साथ ही साथ मोदी सरकार पर भी जमकर निशाना साधते हुए कहा कि मोदी सरकार ने चुनाव जीतने से पहले जितने भी वादा किए थे आज तक एक भी वादा को पूरा नहीं किए है, विदेशों से काला धन लाने की बात कही थी आज तक नहीं है, देश की हर जनता की कहने पर 15 -15 लाख जमा करने की बात कही थी, आज भी पूरा नहीं हो सका है | महंगाई कम करने, किसानों की आय दुगुनी करने, रोजगार देने के वादा करने से लेकर दर्जनों वेदों को पूरा नहीं किया गया है |

प्रत्याशियों को जीताने के लिए की अपील

ये खबर भी पढ़ें…
देशभर में गूंजा मोबाइल अलर्ट सायरन, जानिये सरकार ने इमरजेंसी अलर्ट क्यों किया जारी…
देशभर में गूंजा मोबाइल अलर्ट सायरन, जानिये सरकार ने इमरजेंसी अलर्ट क्यों किया जारी…
May 2, 2026
रायपुर, 2 मई 2026. National Disaster Management Authority (NDMA) द्वारा शनिवार 2 मई 2026 को देशभर में एक बड़ा इमरजेंसी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बसपा सुप्रीमों मायावती ने खेल परिसर बिलासपुर में आम को संबोधित करते हुए कहा कि हमें छत्तीसगढ़ में पुरे बहुमत के साथ सरकार बनानी है, इसके लिए आपको हमारे हर प्रत्याशियों को चुनाव जिताना है, इसके साथ ही उन्होंने कहा की हम सबको को मिलकर एक साथ कार्य करना होगा जिससे इस गठबंधन वाली सरकार बन सके | हमारे ज्यादा से ज्यादा उम्मीदवार चुनाव जीत कर आ सके | इसके साथ ही अजित जोगी ने आम सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मेरे कांग्रेस छोड़ने के बाद कांग्रेस पार्टी खंडहर बनकर रह गई है, एक के बाद एक सब कांग्रेस छोड़ रहे है, कार्यक्रम के दौरान गुंडरदेही विधायक आरके रॉय और बिल्हा विधायक सियाराम कौशिक, अमित जोगी, ऋचा जोगी, अनिल टाह, बृजेश साहू सहित भारी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

ये खबर भी पढ़ें…
CBSE Class 12 Result 2026; CBSE 12वीं बोर्ड रिजल्ट जारी, 85.20% स्टूडेंट्स हुए पास, यहां देखें अपना स्कोर
CBSE Class 12 Result 2026; CBSE 12वीं बोर्ड रिजल्ट जारी, 85.20% स्टूडेंट्स हुए पास, यहां देखें अपना स्कोर
May 13, 2026
नई दिल्ली, 13 मई 2026। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CG CGNews24 एडिटोरियल टीम डेस्क रिपोर्टिंग • ब्रेकिंग न्यूज़ • खेल एवं राजनीति CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों, उत्साही लेखकों और खेल विशेषज्ञों का एक समर्पित समूह है। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं और खेल जगत (विशेषकर क्रिकेट और प्रमुख टूर्नामेंट्स) की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज आप तक पहुँचाना है। हम 24x7 काम करते हैं ताकि कोई भी अहम खबर आपसे छूट न जाए। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles