LIVE UPDATE
Trending

CG में IED ब्लास्ट: डी-माइनिंग ऑपरेशन के दौरान 4 जवान शहीद, बस्तर में शोक की लहर

कांकेर, 2 मई 2026। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्र से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। थाना छोटेबेठिया क्षेत्र में कांकेर और नारायणपुर जिले की सीमा पर डी-माइनिंग और एरिया डॉमिनेशन ऑपरेशन के दौरान हुए IED विस्फोट में चार जवान शहीद हो गए।

पुलिस अधीक्षक निखिल रखेचा के मुताबिक सुरक्षा बलों की टीम नियमित सर्चिंग और डी-माइनिंग अभियान पर निकली थी। माओवादियों द्वारा पहले से प्लांट किए गए IED को निष्क्रिय करने की कोशिश की जा रही थी, तभी अचानक विस्फोट हो गया।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ परिवहन विभाग का बड़ा एक्शन: RTO/DTO के लिए मुख्यालय में रहना अनिवार्य, बकाया वसूली के लिए चलेगा विशेष अभियान
छत्तीसगढ़ परिवहन विभाग का बड़ा एक्शन: RTO/DTO के लिए मुख्यालय में रहना अनिवार्य, बकाया वसूली के लिए चलेगा विशेष अभियान
June 17, 2026
रायपुर, 17 जून 2026: छत्तीसगढ़ में परिवहन व्यवस्था को सुदृढ़ करने और राजस्व वसूली में तेजी लाने के लिए परिवहन...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस हादसे में इंस्पेक्टर सुखराम वट्टी, कॉन्स्टेबल कृष्णा कोमरा और बस्तर फाइटर कॉन्स्टेबल संजय गढ़पाले मौके पर ही शहीद हो गए। वहीं, गंभीर रूप से घायल बस्तर फाइटर कॉन्स्टेबल परमानंद कोर्राम को इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उन्होंने भी दम तोड़ दिया।

घटना के बाद पूरे इलाके में सुरक्षा बलों ने सर्चिंग अभियान तेज कर दिया है और अतिरिक्त बलों को अलर्ट पर रखा गया है। बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी ने बताया कि पिछले कुछ महीनों में आत्मसमर्पित माओवादियों से मिली जानकारी के आधार पर बड़ी संख्या में IED बरामद कर निष्क्रिय किए गए हैं। हालांकि, आज की घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।

ये खबर भी पढ़ें…
CG-नागोई डबल मर्डर केस में बड़ा एक्शन: चार आरोपी गिरफ्तार, पुरानी रंजिश बनी हत्या की वजह
CG-नागोई डबल मर्डर केस में बड़ा एक्शन: चार आरोपी गिरफ्तार, पुरानी रंजिश बनी हत्या की वजह
June 17, 2026
रायपुर 17 जून 2026 /कोरिया जिले के सोनहत विकासखंड अंतर्गत ग्राम नागोई में 16-17 जून की रात हुए दोहरे हत्याकांड...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस घटना के बाद पूरे बस्तर क्षेत्र में शोक की लहर है। शहीद जवानों के परिवारों में मातम पसरा हुआ है, वहीं पुलिस और प्रशासन ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।

ये खबर भी पढ़ें…
CG-पुलिस की वर्दी में सोता मिला आरक्षक, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल; SP ने किया सस्पेंड
CG-पुलिस की वर्दी में सोता मिला आरक्षक, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल; SP ने किया सस्पेंड
June 18, 2026
सक्ती, 18 जून 2026: जिले के रक्षित केंद्र में पदस्थ आरक्षक जगजीवन टोण्डे (क्रमांक 48) को अनुशासनहीनता और कर्तव्य के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CG CGNews24 एडिटोरियल टीम डेस्क रिपोर्टिंग • ब्रेकिंग न्यूज़ • खेल एवं राजनीति CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों, उत्साही लेखकों और खेल विशेषज्ञों का एक समर्पित समूह है। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं और खेल जगत (विशेषकर क्रिकेट और प्रमुख टूर्नामेंट्स) की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज आप तक पहुँचाना है। हम 24x7 काम करते हैं ताकि कोई भी अहम खबर आपसे छूट न जाए। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp