LIVE UPDATE
Trending

CM विष्णुदेव साय की हाईलेवल मीटिंग: पेट्रोलियम पदार्थों की उपलब्धता का लिया फीडबैक, कालाबाजारी पर सख्त एक्शन के दिए निर्देश



रायपुर। पेट्रोल गैस आपूर्ति को लेकर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शनिवार को सभी जिलों के कलेक्टर, फूड ऑफिसर के साथ बैठक की। वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए मुख्यमंत्री ने सभी जिलों के अफसरों से चर्चा की।

इस दौरान कमिश्नर, आईजी, और सभी जिलों कलेक्टरों के साथ उन्होंने चर्चा की। इस दौरान श्री साय ने पेट्रोलियम पदार्थों, गैस की उपलब्धता पर फीडबैक ली। सीएम साय ने कालाबाजारी करने वालों पर कड़ी करवाई के निर्देश अफसरों को दिए। बैठक में सीएम के साथ चीफ सेक्रेटरी विकास शील, CM के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह, DGP अरुण देव गौतम खाद्य सचिव रीना बाबा साहेब कंगाले भी मौजूद रहीं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

1कहीं से नहीं आई शार्टेज की बात
मिली जानकारी के मुताबिक, इस दौरान किसी भी जिले से किसी भी पेट्रोलियम पदार्थ की शार्टेज की बात नहीं कही गई। अफसरों ने अपने- अपने जिलों में पेट्रोलियम पदार्थों की मौजूदगी की जानकारी के अलावा जमाखोरी के खिलाफ की गई कार्रवाइयों का ब्योरा भी दिया।

पीएम से लेकर सीएम तक सभी ने झूठ बोला : दीपक बैज
उधर पीसीसी चीफ चीफ दीपक बैज ने पेट्रोल, गैस आपूर्ति को लेकर CM साय की बैठक पर कहा कि, ये तो बड़ा झूठ बोल रहे थे प्रधानमंत्री से लेकर मुख्यमंत्री तक। कह रहे थे, गैस की कोई दिक्क़त नहीं है, फिर गैस सिलिंडर का दाम बढ़ा दिए। अब प्रधानमंत्री से लेकर मुख्यमंत्री तक सभी बैठक कर रहे हैं। प्रदेश में पेट्रोल पम्प पर पेट्रोल के लिए लोग लाइन लगाएं हैं। पेट्रोल के लिए देश में मारा- मारी चल रही है। श्री बैज ने कहा कि, सरकार सचाई बताए और आम जानता से माफ़ी मांगे और बताए गैस की कमी है स्वीकार करें।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp