LIVE UPDATE
Trending

CG-महिला अधिकारी से दुष्कर्म, बोलीं- “प्यार में सबकुछ हुआ, पर शादी से मुकर गया”, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

कोरबा, 21 फ़रवरी 2026। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के गंभीर आरोप में कृषि उपज मंडी घरघोड़ा (जिला रायगढ़) के मंडी सचिव Rahul Sahu (33) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को कटघोरा पुलिस ने हिरासत में लेकर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

समकक्ष महिला अधिकारी ने दर्ज कराई शिकायत

पुलिस ने बताया कि वर्ष 2024 में राहुल साहू कृषि उपज मंडी कटघोरा में मंडी सचिव के पद पर कार्यरत था। कार्य के दौरान राहुल एक युवती के सम्पर्क में आया। दोनों एक दूसरे से बातचीत करते थे। इस बीच दोनों एक दूसरे के करीब आ गए। राहुल के बुलावे पर युवती कटघोरा आना जाना करती थी।

ये खबर भी पढ़ें…
Bilaspur News; बादाम कांड के बाद महिला अधिकारी का एक और वीडियो वायरल, घूस मांगने का आरोप
Bilaspur News; बादाम कांड के बाद महिला अधिकारी का एक और वीडियो वायरल, घूस मांगने का आरोप
April 22, 2026
बिलासपुर, 22 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल (हाउसिंग बोर्ड) का बिलासपुर कार्यालय एक बार फिर सुर्खियों में है। चर्चित...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मामले में पीड़िता, जो कि एक शासकीय विभाग में समकक्ष पद पर पदस्थ महिला अधिकारी बताई जा रही हैं,  ने आरोप लगाया है कि राहुल साहू ने उन्हें शादी का भरोसा दिलाया। पीड़िता के अनुसार, इसी भरोसे के आधार पर आरोपी ने उनके साथ शारीरिक संबंध बनाए। बाद में जब विवाह की बात आई तो आरोपी मुकर गया और संपर्क भी कम कर दिया।

पीड़िता ने घटना की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई, जिसके बाद कटघोरा थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अपराध पंजीबद्ध किया।

ये खबर भी पढ़ें…
दंतेवाड़ा के ग्राम छिंदनार में सचिन तेंदुलकर ने रखी खेल क्रांति की नींव; सचिन एवं मानदेशी फाउंडेशन के जरिए संवरेगा वनांचल का युवाओं के भविष्य’
दंतेवाड़ा के ग्राम छिंदनार में सचिन तेंदुलकर ने रखी खेल क्रांति की नींव; सचिन एवं मानदेशी फाउंडेशन के जरिए संवरेगा वनांचल का युवाओं के भविष्य’
April 22, 2026
छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले का स्वामी आत्मानंद हिन्दी मिडियम हाई स्कूल छिंदनार गाँव बुधवार को एक ऐतिहासिक बदलाव का साक्षी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पीड़िता का बयान: “प्यार में सबकुछ हुआ, पर शादी पर मुकर गया”

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह आरोपी पर पूरी तरह भरोसा करती थी। “प्यार में सबकुछ हुआ,” लेकिन जैसे ही शादी की बात आई, आरोपी का असली चेहरा सामने आ गया। आरोपी न केवल शादी से पीछे हट गया, बल्कि कथित तौर पर उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित भी करने लगा।

प्रारंभिक जांच के बाद गिरफ्तारी

कटघोरा थानेदार धरमनारायण तिवारी ने बताया कि युवती से दुष्कर्म के आरोप में राहुल साहू को गिरफ्तारी किया है। उसकी वर्तमान पदस्थापना रायगढ़ जिले के घरघोड़ा कृषि उपज मंडी में मंडी सचिव के पद पर है। आरोपी को पूछताछ के बाद न्यायालय में पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का आदेश दिया पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की दुष्कर्म से संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच जारी है और तकनीकी साक्ष्यों सहित अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
बस्तर में ‘क्रिकेट के भगवान’, दंतेवाड़ा के बच्चों संग सचिन तेंदुलकर ने की मस्ती, बच्चियों के साथ वॉलीबॉल खेला…सारा और सानिया भी दिखीं साथ
बस्तर में ‘क्रिकेट के भगवान’, दंतेवाड़ा के बच्चों संग सचिन तेंदुलकर ने की मस्ती, बच्चियों के साथ वॉलीबॉल खेला…सारा और सानिया भी दिखीं साथ
April 22, 2026
रायपुर 22 अप्रैल 2026/मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज माँ दंतेश्वरी की पावन धरा पर भारत रत्न और क्रिकेट के महानायक...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

भरोसा जीतकर किया दुष्कर्म

युवती का आरोप है कि राहुल ने शादी का झांसा देकर भरोसे में लिया और कटघोरा के एक मकान में दुष्कर्म किया। उसका मिलना जुलना जारी रहा। इस बीच राहुल का तबादला कटघोरा से कृषि उपज मंडी घरघोड़ा में मंडी सचिव के पद पर हो गया। लेकिन दोनों के बीच मेल मुलाकात का दौर जारी रहा। इस बीच दोनों ने एक दूसरे से शादी का वादा किया। इसी माह फरवरी के पहले हफ्ते में युवती संग राहुल की शादी होने वाली थी। लेकिन शादी के कुछ दिन पहले राहुल ने अपना मोबाइल बंद कर दिया।

Related Articles