Trending

CG-ब्रेकिंग: BJP मंडल अध्यक्ष की कार में अचानक आग, डिप्टी सीएम के कार्यक्रम जाते वक्त हुआ हादसा


मुंगेली, 21 फ़रवरी 2026। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में भाजपा मंडल अध्यक्ष की कार में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। हादसा उस वक्त हुआ जब मंडल अध्यक्ष डिप्टी सीएम Arun Sao के कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

जानकारी के अनुसार, भाजपा मंडल अध्यक्ष दिनेश कश्यप अपनी कार से कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम स्थल की ओर रवाना हुए थे। इसी दौरान अखरार के पास अचानक वाहन के इंजन से धुआं उठने लगा और कुछ ही देर में आग की लपटों ने पूरी कार को घेर लिया।

कार में सवार सभी लोग समय रहते बाहर निकल गए, जिससे बड़ा हादसा टल गया। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तब तक वाहन काफी हद तक जल चुका था।

Dinesh Kashyap car fire: तकनीकी खराबी की आशंका जताई

बताया जा रहा है कि महिंद्रा XUV300 पिछले दीवाली पर ही खरीदी गई थी और आग लगने से वाहन पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की। घटना के बाद दिनेश कश्यप ने बताया कि यह भगवान की कृपा है कि सभी सुरक्षित हैं। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है और प्राथमिक तौर पर तकनीकी खराबी की आशंका जताई जा रही है।

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें
होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp