Trending

CG- डिप्टी कलेक्टर पर रेप केस: महिला कांस्टेबल ने लगाया दुष्कर्म का आरोप, कराया दर्ज FIR, शादी का झांसा देकर एक साल तक किया शोषण


बालोद/रायपुर। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से बड़ा मामला सामने आया है। यहां पदस्थ एक महिला आरक्षक ने डिप्टी कलेक्टर दिलीप उइके पर दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि अधिकारी ने शादी का झांसा देकर करीब एक साल तक शारीरिक शोषण किया। जब महिला ने विवाह के लिए दबाव बनाया तो आरोपी ने संबंध तोड़ लिए।

मामला कैसे सामने आया?

पीड़िता ने डौंडी थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसमें बताया कि डिप्टी कलेक्टर लगातार शादी का वादा करते रहे और इसी बहाने शारीरिक संबंध बनाते रहे। शिकायत के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।

पुलिस की कार्रवाई

बालोद की एएसपी मोनिका ठाकुर ने पुष्टि की है कि मामले की जांच की जा रही है। आरोप की गंभीरता को देखते हुए जल्द ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। एफआईआर दर्ज होने के बाद आरोपी डिप्टी कलेक्टर की गिरफ्तारी की संभावना भी जताई जा रही है।

प्रशासनिक हलकों में हलचल

डिप्टी कलेक्टर पर दुष्कर्म का आरोप लगने से प्रशासनिक हलकों में हलचल मच गई है। महिला आरक्षक की तैनाती पुलिस विभाग में है, जिससे मामला और भी संवेदनशील हो गया है।

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें
होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp