LIVE UPDATE
Trending

मंत्रिमंडल विस्तार पर डिप्टी CM विजय शर्मा का बड़ा बयान, कहा – “किसी को छटपटाने की आवश्यकता नहीं”

रायपुर, 28 जुलाई 2025. छत्तीसगढ़ की राजनीति में इन दिनों संभावित मंत्रीमंडल विस्तार को लेकर कई तरह की चर्चाएं तेज हैं। इसी बीच उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने इस मुद्दे पर बड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य का वर्तमान मंत्रीमंडल पूरी तरह से सक्रिय है और सभी विभागों का कामकाज सुचारू रूप से चल रहा है, ऐसे में मंत्रीमंडल विस्तार को लेकर किसी तरह की जल्दबाज़ी की ज़रूरत नहीं है।

रायपुर में मीडिया से बातचीत करते हुए उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा,

ये खबर भी पढ़ें…
Bilaspur उपचुनाव अपडेट; कांग्रेस में सियासी हलचल तेज, प्रत्याशी चयन पर खींचतान जारी, बैठकों का दौर हुआ शुरू
Bilaspur उपचुनाव अपडेट; कांग्रेस में सियासी हलचल तेज, प्रत्याशी चयन पर खींचतान जारी, बैठकों का दौर हुआ शुरू
May 12, 2026
बिलासपुर। नगर निगम के वार्ड क्रमांक 29 में होने वाले उपचुनाव को लेकर राजनीतिक पारा लगातार चढ़ता जा रहा है।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

“मंत्रिमंडल बना है और कामकाज पूरी तरह से सुचारू रूप से चल रहा है। इसमें इतनी छटपटाहट क्यों है? किसी को छटपटाने की आवश्यकता नहीं है।”

उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पूरी गंभीरता और सूझबूझ के साथ सरकार चला रहे हैं। यदि भविष्य में किसी विभाग के लिए नई नियुक्तियों की आवश्यकता महसूस होगी, तो उसी अनुसार फैसला लिया जाएगा। लेकिन फिलहाल शासन प्रशासन पूरी क्षमता से काम कर रहा है और जनता के हित में योजनाओं का क्रियान्वयन हो रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
CG- मंत्री ने हटाया पायलट-फॉलो गार्ड; PM मोदी की अपील का असर, मंत्री ओपी चौधरी ने काफिले से हटाया पायलट-फॉलो गार्ड, पढ़िए FB पर क्या लिखा….
CG- मंत्री ने हटाया पायलट-फॉलो गार्ड; PM मोदी की अपील का असर, मंत्री ओपी चौधरी ने काफिले से हटाया पायलट-फॉलो गार्ड, पढ़िए FB पर क्या लिखा….
May 13, 2026
रायपुर, 13 मई 2026। प्रधानमंत्री Narendra Modi की अपील के बाद छत्तीसगढ़ के वित्त, जीएसटी, आवास एवं पर्यावरण मंत्री OP...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

विजय शर्मा ने यह भी कहा कि अफवाहों या राजनीतिक दबावों के आधार पर निर्णय नहीं होते। मुख्यमंत्री और पार्टी नेतृत्व समय आने पर उचित कदम उठाएंगे। उन्होंने संकेत दिया कि राज्य सरकार फिलहाल विकास कार्यों और लोक-कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन पर केंद्रित है।

उनके इस बयान को स्पष्ट संकेत माना जा रहा है कि फिलहाल मंत्रीमंडल विस्तार की संभावना निकट भविष्य में नहीं है और पार्टी इस मुद्दे पर जल्दबाज़ी में कोई फैसला नहीं लेना चाहती।

ये खबर भी पढ़ें…
CG-भाजपा कोर ग्रुप में बड़ा बदलाव! ओपी चौधरी और अमर अग्रवाल की एंट्री, कई दिग्गज हुए बाहर…संगठन में नई रणनीति के संकेत
CG-भाजपा कोर ग्रुप में बड़ा बदलाव! ओपी चौधरी और अमर अग्रवाल की एंट्री, कई दिग्गज हुए बाहर…संगठन में नई रणनीति के संकेत
May 13, 2026
चंचल शर्मा, रायपुर, 13 मई 2026. छत्तीसगढ़ भाजपा संगठन में बड़ा राजनीतिक फेरबदल सामने आया है। पार्टी की रणनीतिक निर्णय...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles