LIVE UPDATE

CG TI suspended : दुष्‍कर्म के आरोप में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, पीड़िता की शिकायत पर अपराध दर्ज करने में देरी, एसपी ने TI को किया सस्‍पेंड

CG TI suspended. छत्तीसगढ़ के महासमुंद में पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई है। नए कानून के तहत समय सीमा में काम न करने पर जिले के कोमाखान टीआई शैलेन्द्र नाग को एसपी आशुतोष सिंह ने निलंबित किया। कांग्रेस नेता उत्तम राणा पर एक महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाया और आवेदन दिया। जिस पर अपराध दर्ज करने में टीआई ने समय सीमा का पालन नहीं किया। इधर आरोपित उत्तम राणा को आज गिरफ्तार किया गया है। वहीं टीआई को संस्पेंड किया गया है। हालाँकि टीआई के निलंबन सम्बंधित आदेश अभी जारी नहीं हुआ है, पुलिस सूत्रों ने टीआई के निलंबन की पुष्टि की है।

जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने दुष्कर्म की शिकायत कोमाखान थाना में की थी। पीड़िता का कहना है कि थाने की पुलिस ने शिकायत दर्ज नहीं की और उसे बहुत देर बैठाया गया। पीड़िता का दावा है कि पुलिसकर्मी आरोपी कांग्रेस नेता उत्तम राणा के खिलाफ एफआईआर करने से बच रहे थे। पीड़िता ने इसकी शिकायत थाने के टीआई से भी की। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।

ये खबर भी पढ़ें…
यात्रियों को राहतभरी खबर: Bilaspur से Podanur के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, SECR ने जारी किया शेड्यूल
यात्रियों को राहतभरी खबर: Bilaspur से Podanur के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, SECR ने जारी किया शेड्यूल
May 27, 2026
बिलासपुर, 27 मई 2026. दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) ने गर्मी के मौसम में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

फिलहाल पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामले की जांच शुरू की और कांग्रेस नेता को गिरफतार किया गया। मामले में आगे की कार्रवाई पुलिस द्वारा की जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
बैगा अंचल कोटा पहुंचे प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा; जंगलों के बीच बसे गांवों में परखी योजनाओं की जमीनी सच्चाई, बदहाल आश्रम व्यवस्था पर जताई सख्त नाराजगी
बैगा अंचल कोटा पहुंचे प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा; जंगलों के बीच बसे गांवों में परखी योजनाओं की जमीनी सच्चाई, बदहाल आश्रम व्यवस्था पर जताई सख्त नाराजगी
May 27, 2026
रायपुर, 27 मई 2026/घने जंगलों और दुर्गम पहाड़ियों के बीच बसे बैगा अंचल में बुधवार को उस समय प्रशासनिक सक्रियता...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles