LIVE UPDATE

पूर्व विधायक शैलेश ने बीजेपी पर साधा निशाना, बोले – “बीजेपी ने बिलासपुर को बना दिया बिलखतापुर”,आये दिन मासूम बच्चियों से दुष्कर्म, अपराध और दुर्घटना से बढ़ रहे है मौत के आँकड़े

पूर्व विधायक शैलेश पांडेय ने बिलासपुर में बढ़ रहे अपराध को लेकर बड़ा बयान दिया है, पूर्व विधायक ने कहा कि जबसे बीजेपी की सरकार प्रदेश में आयी है तबसे बिलासपुर में मौत के आँकड़े बढ़ते जा रहे है और जो हमारा बिलासपुर शहर है वो अब बिलखतापुर बनता जा रहा है, शहर में रास्ते चलते अपराध हो रहे है नागरिक गण इस आये दिन के बढ़ते अपराध से अत्यंत डरे हुए है।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि शहर में कई अपराध निर्दोष लोगो पर सड़क चलते चाकू अड़ाकर किए गए है और ये पहली बार नहीं हुआ है कि सरकंडा की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ है,एसा कई मासूम बच्चियों के साथ बिलासपुर में हो चुका है।शहर में चाकू बाज़ी और तलवार बाज़ी इस कदर बढ़ गई है कि हर रोज़ कोई न कोई घटना शहर में मारपीट और गुंडागर्दी की होती है।

ये खबर भी पढ़ें…
CG-भाजपा का बड़ा जनसंपर्क अभियान अगले महीने से शुरू; घर-घर पहुंचेंगे CM साय, मंत्री-विधायक, बताएंगे सरकार की उपलब्धियां
CG-भाजपा का बड़ा जनसंपर्क अभियान अगले महीने से शुरू; घर-घर पहुंचेंगे CM साय, मंत्री-विधायक, बताएंगे सरकार की उपलब्धियां
May 22, 2026
रायपुर, 22 मई 2026। केंद्र में एनडीए सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सरकार के 180 दिनों में अपराध का आँकड़ा इस कदर बढ़ गया है कि आम आदमी अपने को अब सुरक्षित नहीं मानता है।सिर्फ़ छह महीने में 190 से ऊपर लूटमारी और 120 से ऊपर चाकूबाज़ी की घटनाएँ हो चुकी है और अपराधी क़ानून व्यवस्था की धज्जियाँ उड़ा रहे है और बेख़ौफ़ बिलासपुर को बिलखतापुर बनाने में लगे हुए है।पुलिस और प्रशासन के प्रयास से नहीं रुक रहा है अपराध।

दुर्घटनाएँ भी बिलासपुर में इस कदर बढ़ गई है क्योंकि कोई ध्यान नहीं दे रहा है हाल ही में किसी दैनिक अख़बार में आया था कि बिलासपुर में छह माह में 180 मौतें हो चुकी है और लगभग 650 दुर्घटनाएँ हुई है इससे साफ़ पता चलता है कि शहर में क़ानून व्यवस्था का क्या हाल है।सदको के लिए पर्याप्त फण्ड भी नहीं दे पा रही है सरकार,जिसके चलते दुर्घटनाएँ हो रही है।अधिकारी बिना राजनीतिक इक्षा शक्ति के कुछ नही कर सकते है।सत्ता के शहर के नेता केवल चुनाव तक बब्बर शेर बन रहे थे वास्तविकता में तो लोमड़ी से भी गएगुजरे है जो चुनाव होते ही जनता को भूल गए।

ये खबर भी पढ़ें…
CG-भाजपा नेत्री से दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का आरोप; कारोबारी ने निवेश के नाम पर नजदीकियां बढ़ाई, फिर 2.5 करोड़ ठगे, अब FIR दर्ज
CG-भाजपा नेत्री से दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का आरोप; कारोबारी ने निवेश के नाम पर नजदीकियां बढ़ाई, फिर 2.5 करोड़ ठगे, अब FIR दर्ज
May 22, 2026
बिलासपुर, 22 मई 2026। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से भाजपा से जुड़ी एक महिला के साथ दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles