LIVE UPDATE
Trending

Chhattisgarh IT Raid News : कांग्रेस नेता अटल के घर इनकम टैक्स का छापा, मचा हड़कंप….उधर बेफिकर छत पर योगा करते दिखे पूर्व मंत्री अमरजीत भगत, देखिए वीडियो…

छत्तीसगढ़ में इनकम टैक्स की कार्रवाई लगातार जारी है, पूर्व खाद्य मंत्री और कांग्रेस नेता अमरजीत भगत के ठिकानों पर आयकर विभाग की जांच अभी चल ही रही है, साथ ही आईटी की एक टीम अमरजीत भगत के करीबी एवं राज्य गौ सेवा आयोग के सदस्य रहे कांग्रेस नेता अटल यादव के घर मैनपाट पहुंची है। अमरजीत भगत के ओएसडी, एक सिविल इंजीनियर व उनके करीबी रहे एसआई को टीम ने अमरजीत भगत के अंबिकापुर स्थित घर में बैठाकर पूछताछ कर रही है। अमरजीत भगत के रायपुर बंगले एवं करीबी व्यापारियों के ठिकानों पर भी जांच जारी है।

रायपुर, दुर्ग, भिलाई, रायगढ़ समेत प्रदेश के कई जिलों में पिछले 48 घंटों से आयकर विभाग की छापेमार कार्रवाई जारी है. जिसमें चौहान बिल्डर्स, प्रदीप जैन, विजय जैन, संदीप जैन, पप्पू बंसल, चंद्रभान शेरवानी समेत 47 ठिकानों पर दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं. इन छापेमारी कार्रवाई में आयकर विभाग के सीनियर ऑफिसर भोपाल से रायपुर पहुंचे हुए हैं. बलरामपुर के राजपुर में पूर्व खाद्यमंत्री के निज सहायक समेत रायपुर के एमएलए कॉलोनी स्थित पूर्व खाद्य मंत्री अमरजीत भगत के निवास पर कार्रवाई जारी है. बताया जा रहा है कि आयकर विभाग की टीम ने रेड में 2 करोड़ से अधिक नगदी, आभूषण समेत अहम दस्तावेज जब्त किये हैं. फिलहाल कार्रवाई जारी है.

ये खबर भी पढ़ें…
CG-कलेक्टर के निर्देश पर ताबड़तोड़ कार्रवाई; गैस रिफिलिंग का गोरखधंधा पर शिकंजा, 54 सिलेंडर भी जब्त
CG-कलेक्टर के निर्देश पर ताबड़तोड़ कार्रवाई; गैस रिफिलिंग का गोरखधंधा पर शिकंजा, 54 सिलेंडर भी जब्त
April 24, 2026
बिलासपुर, 24 अप्रैल 2026। कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देश पर शुक्रवार सुबह सरकंडा के सीपत चौक में अवैध गैस सिलेंडर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

छत पर योगा करने में मशगूल पूर्व मंत्री भगत, देखिए वीडियो…

पूर्व मंत्री अमरजीत भगत के घर पर आयकर विभाग की कार्रवाई जारी है. लेकिन पूर्व मंत्री आईटी की कार्रवाई से बेफिकर घर के छत पर योगासन करते हुए नजर आए | बलरामपुर के राजपुर में पूर्व खाद्यमंत्री के निज सहायक समेत रायपुर के एमएलए कॉलोनी स्थित पूर्व खाद्य मंत्री अमरजीत भगत के निवास पर कार्रवाई जारी है. बताया जा रहा है कि आयकर विभाग की टीम ने रेड में 2 करोड़ से अधिक नगदी, आभूषण समेत अहम दस्तावेज जब्त किए हैं.

ये खबर भी पढ़ें…
दो साल से रिलेशनशिप में थे दोनों….छत से गिरकर युवक की मौत, युवती के बयान से खुलासा-सुसाइड नहीं, हादसा
दो साल से रिलेशनशिप में थे दोनों….छत से गिरकर युवक की मौत, युवती के बयान से खुलासा-सुसाइड नहीं, हादसा
April 24, 2026
बिलासपुर, 24 अप्रैल 2026. बिलासपुर में 22 अप्रैल की रात तीन मंजिला इमारत से गिरने वाले युवक-युवती के मामले में...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles