CM विष्णुदेव साय से मिले मंत्री, सांसद, IAS-IPS अफसर : नए साल की शुभकामनाओं का Exchange…..देखिये भेंट की एक-एक तस्वीरें
छत्तीसगढ़ के CM विष्णुदेव साय से मिलकर मंत्री, सांसद, IAS और IPS अफसरों ने बधाई दी, CM ने भी सभी को नव वर्ष की शुभकामानएं कहा और उम्मीद जताई कि सभी लोगों की नई ऊर्जा से राज्य विकास की राह पर तेजी से आगे बढ़ेगा.
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से आज राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय ने सौजन्य मुलाकात कर नव वर्ष की बधाई और शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने उनका आभार व्यक्त किया। साथ ही नव वर्ष की शुभकामनाएं भी दीं।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से आज वन एवं पर्यावरण मंत्री केदार कश्यप ने सौजन्य मुलाकात की। इस मौके पर उन्होंने मुख्यमंत्री को नव वर्ष की बधाई और शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने उनका आभार व्यक्त करते हुए श्री कश्यप को भी नव वर्ष की शुभकामनाएं दी।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से आज कांकेर से लोकसभा सांसद मोहन मंडावी ने सौजन्य मुलाकात कर नव वर्ष की बधाई और शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने उनका आभार व्यक्त किया। साथ ही नव वर्ष की शुभकामनाएं भी दीं।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज यहां मंत्रालय महानदी भवन स्थित उनके कार्यालय में मुख्य सचिव अमिताभ जैन, पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा, पीसीसीएफ व्ही. श्रीनिवास राव, अपर मुख्य सचिव रेणु जी. पिल्ले, अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, अपर मुख्य सचिव मनोज पिंगुआ, सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव पी. दयानंद, सचिव अंकित आनंद, डॉ. एस. भारतीदासन ने सौजन्य मुलाकात कर नववर्ष की शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने भी सभी अधिकारियों को नववर्ष की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी भी मौजूद रहे। उन्होंने भी सभी अधिकारियों को नववर्ष की बधाई दी।

यह भी पढ़ें : इस्तीफा ब्रेकिंग : CSPTCL के एमडी का इस्तीफा, राज्य सरकार ने किया मंजूर
इस मौके पर विभिन्न विभागों के सचिव, वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, विभाग प्रमुख, मंत्रालय के अधिकारी-कर्मचारियों ने भी मुख्यमंत्री से मिलकर नव वर्ष की शुभकामनाएं दी।