Ram Mandir Inauguration : चुन ली गई अयोध्या में रामलला की मूर्ति, इस मशहूर शिल्पकार ने की है तैयार, केंद्रीय मंत्री ने शेयर की तस्वीर, देखें यहां


Ram Mandir Inauguration: अयोध्या में निर्माणाधीन राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा का समारोह 22 जनवरी को होने वाला है. इस समारोह के लिए अयोध्या (Ayodhya) में प्रशासन और सरकार पूरी तरह लगी हुई है. दूसरी ओर राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के लिए तीन मूर्तियों में से एक का चयन होने वाला था. अब उसका चयन कर लिया गया है. केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी (Pralhad Joshi) ने अपने सोशल मीडिया (Social Media) के जरिए उसकी तस्वीर शेयर की है.

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने अपने सोशल मीडिया के एक्स प्लेटफार्म पर सोमवार रात को एक तस्वीर साझा की. तस्वीर साझा करते हुए उन्होंने कहा, ‘अयोध्या में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा के लिए मूर्ति के चयन को अंतिम रूप दे दिया गया है. हमारे देश के प्रसिद्ध मूर्तिकार योगीराज अरुण द्वारा बनाई गई भगवान राम की मूर्ति अयोध्या में स्थापित की जाएगी.’

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

हालांकि कुछ मीडिया रिपोर्टस में कहा गया है कि ये तस्वीर उन्होंने गलती से शेयर कर दी है, जिसके बाद वायरल हो रही है. इसके लिए योगीराज अरुण के एक सोशल मीडिया पोस्ट का हवाला दिया जा रहा है. जिसमें बिल्कुल ऐसी ही तस्वीर दिखाई दे रही है.

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp