छत्तीसगढ़ खबरें
इस्तीफा ब्रेकिंग : CSPTCL के एमडी का इस्तीफा, राज्य सरकार ने किया मंजूर
सीजी पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी (CSPTCL) की एमडी पद से उज्जवला बघेल ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने तीन दिसंबर को चुनावी नतीजे आने के बाद अगले ही दिन सचिव उर्जा को इस्तीफा भेज दिया था। राज्य सरकार ने इस्तीफा मंजूर करते हुए एमडी डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी मनोज खरे को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। खरे का भी कार्यकाल को सरकार ने मार्च तक एक्सटेंशन दिया है। 