LIVE UPDATE

पाकिस्तान से आई सीमा हैदर को लेकर यूपी ATS बेहद सख्त, लगातार कर रही पूछताछ, हर सवाल का मिल रहा एक ही जवाब

पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर से यूपी एटीएस लगातार पूछताछ कर रही है. सीमा से एक अज्ञात जगह पर पिछले कई घंटों से पूछताछ चल रही है. एटीएस के सूत्रों के मुताबिक सीमा से जो भी सवाल पूछा जा रहा है वो उसके जवाब में सिर्फ यही कह रही है कि मैं तो सचिन के प्यार में यहां आई हूं. यही जवाब सीमा ने नोएडा पुलिस को भी पूछताछ के दौरान दिया था. इस मामले में सचिन और सीमा को आमने-सामने बिठाकर क्रॉस क्वेश्चनिंग की गई. जिसमें अब तक कोई भी बड़ी बात निकलकर सामने नहीं आई है.

पुलिस कर रही सख्ती से पूछताछ
एटीएस सूत्रों के मुताबिक सीमा को बेहद कड़ी प्रोफेशनल ट्रेनिंग मिली हो सकती है.
जिसके चलते वो बड़े ही सधे हुए जवाब दे रही है. इसीलिए पुलिस अब पूछताछ के दौरान मनोवैज्ञानिक को भी साथ बैठा सकती है. जिससे सीमा के झूठ पर बारीकी से नजर रखी जा सके.

ये खबर भी पढ़ें…
PM मोदी आज रात 8:30 बजे करेंगे राष्ट्र को संबोधित, जानिये किन मुद्दों पर पीएम मोदी करेंगे सीधी बात
PM मोदी आज रात 8:30 बजे करेंगे राष्ट्र को संबोधित, जानिये किन मुद्दों पर पीएम मोदी करेंगे सीधी बात
April 18, 2026
नई दिल्ली 18 अप्रैल 2026: देश के प्रधानमंत्री Narendra Modi आज रात करीब 8:30 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे। इस संबोधन को लेकर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

नेपाल में हुई थी मुलाकात
यूपी एटीएस की टीम ने सीमा और सचिन को एक साथ बिठाकर कई अहम सबूतों को लेकर सवाल किए.
इसमें उनकी नेपाल में हुई मुलाकात को लेकर भी सवाल पूछे गए. इससे पहले बताया गया था कि सीमा से दो पासपोर्ट बरामद हुए हैं. इसके अलावा उससे एक पहचान पत्र भी पुलिस को मिला है. पुलिस की तरफ से मिली जानकारी के मुताबिक सीमा और सचिन की मुलाकात नेपाल में भी हुई थी, जहां दोनों करीब एक हफ्ते तक एक होटल में रहे थे.

कोर्ट से मिली थी राहत
बता दें कि सीमा मई में अवैध रूप से भारत में दाखिल हुई थी और अब ग्रेटर नोएडा में अपने भारतीय साथी सचिन मीणा के साथ रह रही है.
सीमा के पास कई फोन मिलने और बाकी चीजों के चलते उस पर शक हुआ, जिसके बाद यूपी एटीएस ने उसे हिरासत में लिया है. ग्रेटर नोएडा पुलिस ने सीमा (30) और सचिन (22) को चार जुलाई को गिरफ्तार किया था, लेकिन सात जुलाई को एक अदालत ने दोनों को जमानत दे दी थी.

ये खबर भी पढ़ें…
Bihar में नेताओं की सुरक्षा में बड़ा फेरबदल; निशांत कुमार को Z कैटेगरी, इन नेताओं के भी सुरक्षा में बदलाव
Bihar में नेताओं की सुरक्षा में बड़ा फेरबदल; निशांत कुमार को Z कैटेगरी, इन नेताओं के भी सुरक्षा में बदलाव
April 18, 2026
Bihar News; पटना में एक बार फिर नेताओं की सुरक्षा व्यवस्था में बदलाव किया गया है। राज्य सरकार ने बड़ा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ये खबर भी पढ़ें…
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार
April 18, 2026
यह सम्मान निरंतर सुधार की दिशा में किए जा रहे प्रयासों का परिणाम: स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल नीलेश झा. ...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles