LIVE UPDATE
Trending

जोगी कांग्रेस का होगा विलय!….जोगी कांग्रेस पर बड़ा फैसला इसी हफ्ते, अमित जोगी का समर्थकों के नाम भावुक पत्र, जो भी फैसला हो, उसमें साथ दें

जोगी कांग्रेस का होगा विलय? अमित जोगी बोले- विलय-गठबंधन पर इस हफ्ते जो भी निर्णय हो साथ दें!

छत्तीसगढ़ में आगामी दिनों में विधानसभा और लोकसभा चुनाव होना है, जिसे लेकर सियासी गलियारों में सरगर्मी देखने को मिल रही है। जहां एक ओर भाजपा के दिग्गज नेता कहे जाने वाले नंद कुमार साय ने कांग्रेस का दामन थाम लिया तो वहीं आज पद्मश्री अनुज शर्मा सहित कई अन्य लोगों ने भाजपा की सदस्यता ली है। वहीं, दूसरी ओर अब छत्तीसगढ़ की तीसरी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी जेसीसीजे का अस्तित्व खतरे में नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि जल्द ही जेसीसीजे का भाजपा-कांग्रेस या अन्य किसी दल में विलय हो सकता है। इस बात की जानकारी खुद जेसीसीजे के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने पत्र लिखकर दी है।

विधानसभा चुनाव में जोगी कांग्रेस का रूख क्या होगा? क्या पार्टी चुनाव लड़ेगी ? या फिर पार्टी का विलय होगा? अमित जोगी ने कार्यकर्ताओं के नाम पत्र लिया है। पत्र का आशय साफ है कि जोगी कांग्रेस कुछ बड़ा फैसला करने वाली है। एक तरफ परिवारिक उलझन, दूसरी तरफ विश्वासपात्र नेताओं का पार्टी से किनारा, जोगी कांग्रेस के लिए ये वक्त काफी नाजुक है।

ये खबर भी पढ़ें…
INDIA CITIZENSHIP RULES | नागरिकता नियम 2009 में बड़ा बदलाव: अब इन देशों के आवेदकों को देना होगा पासपोर्ट का पूरा ब्योरा
INDIA CITIZENSHIP RULES | नागरिकता नियम 2009 में बड़ा बदलाव: अब इन देशों के आवेदकों को देना होगा पासपोर्ट का पूरा ब्योरा
May 19, 2026
नई दिल्ली, 19 मई 2026। केंद्र सरकार ने नागरिकता प्रक्रिया को और सख्त तथा पारदर्शी बनाने की दिशा में बड़ा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अमित जोगी ने अपनी चिट्ठी में लिखा-पापा के रहते और पापा के जाने के बाद आप लोगों ने कठिन समय में जोगी परिवार का साथ नहीं छोड़ा। पार्टी और परिवार में बने रहे। साथ खाए, साथ हंसे, साथ रोए… मेरे पास शब्द नहीं हैं। मैं आप लोगों का कैसे धन्यवाद करूं, शीश झुकाकर हाथ जोड़कर आप सभी का कोटि-कोटि आभार प्रकट करना चाहता हूं। अब चुनाव में बहुत कम समय बचा है मैंने, आपने, हम सभी ने कई बार पार्टी और हम सभी के राजनीतिक भविष्य को लेकर कई बार चर्चा की।

जोगी ने आगे लिखा- इस पर विचार विमर्श हुआ है, गठबंधन, विलय के सारे विकल्पों पर हमने साथ काम किया है । बहुत साफ है अगर मेरा राजनीतिक भविष्य उज्जवल है तो आप लोगों का भी होगा। अगर मेरा नाम ऊंचा जाएगा तो जोगी परिवार और राजनीतिक विरासत आगे बढ़ेगी। जिसका फायदा आपको ही होगा। अब हम और रुक नहीं सकते यह निर्णय की घड़ी है। दोनों राष्ट्रीय दलों से टक्कर लेने हमें संसाधन, सामर्थ्य, चेहरा और रोल मॉडल की आवश्यकता होगी। एक ऐसी कड़ी जिसको स्वयं जोगी जी ने अपने रहते ही जोड़ा था और अब हम इस कड़ी से जुड़कर और मिलकर छत्तीसगढ़ में 2023 में अपनी सरकार बनाएंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
राहुल गांधी के बयान पर CM विष्णुदेव साय ने जताई कड़ी आपत्ति; बोले- देश के 140 करोड़ लोगों की भावनाओं का अपमान
राहुल गांधी के बयान पर CM विष्णुदेव साय ने जताई कड़ी आपत्ति; बोले- देश के 140 करोड़ लोगों की भावनाओं का अपमान
May 21, 2026
रायपुर, 21 मई 2026। रायबरेली और अमेठी दौरे के दौरान कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष Rahul Gandhi द्वारा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कहा जा रहा है कि पार्टी के विलय को लेकर दल में ही गतिरोध है। ऐसे में इस पत्र के जरिये अमित जोगी अपने समर्थकों का रूख जानना चाहते हैं। अमित जोगी ने अपने इस पत्र में कई बार ये बातें दोहरायी है कि पार्टी का नाम ऊंचा जायेगा, तो इसका फायदा आपको ही होगा। हालंकि उन्होंने ने छत्तीसगढ़ में 2023 में अपनी सरकार बनाएंगे। पूर्व के सियासी हालातों को देखा जाए तो जनता कांग्रेस ने भाजपा के प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार किया है। अब चर्चा है कि जनता कांग्रेस में इस सप्ताह होने वाले बड़े फैसले में भाजपा का असर भी हो सकता है।हालांकि इन सब के बीच अमित जोगी के रूख पर हर किसी की नजर होगी।

ये खबर भी पढ़ें…
सोशल मीडिया में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ ट्रेंड में: CJI की टिप्पणी के बाद वायरल कैंपेन, इसके संस्थापक अभिजीत दीपके कौन हैं?
सोशल मीडिया में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ ट्रेंड में: CJI की टिप्पणी के बाद वायरल कैंपेन, इसके संस्थापक अभिजीत दीपके कौन हैं?
May 21, 2026
डेस्क टीम.  सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश (CJI) जस्टिस सूर्यकांत के एक कथित बयान—जिसमें युवाओं की तुलना “कॉकरोच और परजीवी”...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CG CGNews24 एडिटोरियल टीम डेस्क रिपोर्टिंग • ब्रेकिंग न्यूज़ • खेल एवं राजनीति CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों, उत्साही लेखकों और खेल विशेषज्ञों का एक समर्पित समूह है। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं और खेल जगत (विशेषकर क्रिकेट और प्रमुख टूर्नामेंट्स) की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज आप तक पहुँचाना है। हम 24x7 काम करते हैं ताकि कोई भी अहम खबर आपसे छूट न जाए। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles