LIVE UPDATE

2 बार सांसद, दो बार केंद्रीय मंत्री….राजीव गांधी और नरसिम्हा राव के राजनीतिक सलाहकार थे पिता, खुद HRD राज्यमंत्री रहे…जानिए, कौन हैं BJP में आए जितिन प्रसाद?

2 दशक पहले कांग्रेस पार्टी की यूथ विंग से अपना राजनीतिक सफरनामा शुरू करने वाले जितिन प्रसाद (Jitin Prasada) ने बुधवार को अपनी एक नई सियासी यात्रा का आगाज किया है। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और बीजेपी चीफ जेपी नड्डा की मौजूदगी में जितिन प्रसाद भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए हैं। जितिन प्रसाद पूर्व में मनमोहन सिंह सरकार के मंत्री रहे हैं और उन्हें यूपी में कांग्रेस के चर्चित युवा चेहरों में से एक कहा जाता था। वो राहुल गांधी के करीबी नेताओं में से एक रहे हैं और प्रदेश में ब्राह्मण वोटों की गोलबंदी में कांग्रेस उन्हें एक बड़े चेहरे के रूप में इस्तेमाल करना चाहती थी। प्रसाद के पिता जितेंद्र प्रसाद कांग्रेस के उपाध्यक्ष और पूर्व कांग्रेसी प्रधानमंत्री राजीव गांधी के राजनीतिक सलाहकार रहे हैं।

जितिन प्रसाद का जन्म 29 नवंबर 1973 में यूपी के शाहजहांपुर जिले में हुआ था। उनके पिता जितेंद्र प्रसाद कांग्रेस के बड़े नेताओं में से एक थे। जितेंद्र प्रसाद राजीव गांधी के बेहद करीबी नेताओं में से एक थे। जितेंद्र प्रसाद कांग्रेस के उपाध्यक्ष और पूर्व पीएम राजीव गांधी एवं नरसिम्हा राव के राजनीतिक सलाहकार थे। वहीं जितिन प्रसाद के बाबा ज्योति प्रसाद भी कांग्रेस पार्टी के सीनियर नेता थे।

ये खबर भी पढ़ें…
CG-भाजपा नेत्री से दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का आरोप; कारोबारी ने निवेश के नाम पर नजदीकियां बढ़ाई, फिर 2.5 करोड़ ठगे, अब FIR दर्ज
CG-भाजपा नेत्री से दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का आरोप; कारोबारी ने निवेश के नाम पर नजदीकियां बढ़ाई, फिर 2.5 करोड़ ठगे, अब FIR दर्ज
May 22, 2026
बिलासपुर, 22 मई 2026। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से भाजपा से जुड़ी एक महिला के साथ दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जितिन की परदादी गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर की भतीजी थीं। दून स्कूल और दिल्ली के प्रसिद्ध श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स से शिक्षा हासिल करने वाले जितिन प्रसाद ने साल 2001 में कांग्रेस की यूथ विंग का जनरल सेक्रेटरी बनकर अपने सियासी सफर की शुरुआत की थी।

मनमोहन सरकार में कई विभागों के मंत्री रहे
2004 में जितिन प्रसाद ने पहली बार धौरहरा सीट से चुनाव लड़ा और इसके बाद वो 2008 में मनमोहन सिंह सरकार में इस्पात राज्यमंत्री बने। 2009 में शाहजहांपुर के सुरक्षित लोकसभा सीट होने के बाद जितिन ने धौरहरा सीट से चुनावी दावेदारी की और विजयी हुए। यूपीए-2 में उन्हें केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय (अब शिक्षा मंत्रालय) का राज्यमंत्री बनाया गया। इस दौरान उन्होंने अभ्यर्थियों के लिए यूपीएससी में अवसरों की संख्या बढ़वाने में एक प्रमुख भूमिका निभाई।

ये खबर भी पढ़ें…
CG-कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को लेकर बढ़ी हलचल: भूपेश बघेल बोले- फैसला हाईकमान का, मैं बुद्धि नहीं लगाता”
CG-कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को लेकर बढ़ी हलचल: भूपेश बघेल बोले- फैसला हाईकमान का, मैं बुद्धि नहीं लगाता”
May 25, 2026
रायपुर, 25 मई 2026। छत्तीसगढ़ कांग्रेस में प्रदेश अध्यक्ष पद को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

2014 में हारे लोकसभा चुनाव, लेकिन बने कांग्रेस महासचिव
2014 के लोकसभा चुनाव में जितिन प्रसाद प्रचंड मोदी लहर में चुनाव हार गए। उन्हें बीजेपी की रेखा वर्मा ने पराजित किया। बाद में कांग्रेस पार्टी ने उन्हें दल का महासचिव बनाया और फिर वह 2020 में पश्चिम बंगाल चुनाव में कांग्रेस के प्रभारी बनाए गए। हालांकि इस चुनाव में कांग्रेस लेफ्ट से गठबंधन के बावजूद कोई खास प्रदर्शन ना कर सकी। इसी दौरान प्रियंका गांधी की यूपी में सक्रियता के वक्त में जितिन प्रसाद कई महत्वपूर्ण मौकों पर उनके सारथी बने दिखे। हाथरस के रेप कांड से लेकर लखनऊ में योगी सरकार के खिलाफ कई बड़े प्रदर्शनों के दौरान जितिन ने प्रियंका के साथ सक्रिय भूमिका निभाई। इसके अलावा वो ब्राह्मण वोटों की गोलबंदी में भी कांग्रेस के प्रमुख चेहरे के रूप में उभरे।

ये खबर भी पढ़ें…
चरणदास महंत के बयान से गरमाई छत्तीसगढ़ की सियासत; “रामभद्राचार्य भाजपा के प्रचारक, नहीं मानता ‘जगतगुरु’, बोले- धीरेंद्र शास्त्री समेत कई बाबा फर्जी
चरणदास महंत के बयान से गरमाई छत्तीसगढ़ की सियासत; “रामभद्राचार्य भाजपा के प्रचारक, नहीं मानता ‘जगतगुरु’, बोले- धीरेंद्र शास्त्री समेत कई बाबा फर्जी
May 25, 2026
मनेन्द्रगढ़, 25 मई 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने सोमवार को मनेन्द्रगढ़ दौरे के दौरान दिए गए...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CG CGNews24 एडिटोरियल टीम डेस्क रिपोर्टिंग • ब्रेकिंग न्यूज़ • खेल एवं राजनीति CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों, उत्साही लेखकों और खेल विशेषज्ञों का एक समर्पित समूह है। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं और खेल जगत (विशेषकर क्रिकेट और प्रमुख टूर्नामेंट्स) की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज आप तक पहुँचाना है। हम 24x7 काम करते हैं ताकि कोई भी अहम खबर आपसे छूट न जाए। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *