Trending
ब्रेकिंग : इंद्रावती भवन में होली मिलन एवं रंग-गुलाल खेलना प्रतिबंधित, मास्क नहीं लगाने वाले अफसर-कर्मचारी पर 500 रूपए अर्थदंड, जारी किया आदेश
राज्य शासन के नवा रायपुर स्थित विभागाध्यक्ष कार्यालय, इंद्रावती भवन में सभी के लिए मास्क लगाना और शारीरिक दूरी का पालन अनिवार्य कर दिया गया है। इंद्रावती भवन के नोडल अधिकारी डॉ. सीआर प्रसन्ना ने आदेश जारी कर वहां होली मिलन और रंग-गुलाल खेलना पूर्णतः प्रतिबंधित किया है।
इंद्रावती परिसर में बिना मास्क के पाए जाने पर 500 रूपए का अर्थदंड वसूला जाएगा। अर्थदंड अधिरोपित करने के लिए नोडल अधिकारी द्वारा इंद्रावती भवन के तीन वरिष्ठ अधिकारियों, पशु चिकित्सा सेवा संचालनालय के अपर संचालक डॉ. केके ध्रुव, स्वास्थ्य सेवा संचालनालय के उप संचालक डॉ. केसी उरांव और मुख्य सुरक्षा अधिकारी प्लाटून कमांडर संतोष भारती को प्राधिकृत किया गया है।
ये खबर भी पढ़ें…

Petrol-Diesel Price Hike: पेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढे, पेट्रोल ₹2.61 और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर हुआ महंगा
May 25, 2026
दिल्ली 25 मई 2026: देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी गई है।...







