LIVE UPDATE
Trending

नक्सली हमला अपडेट : DRG के 5 जवान शहीद, 12 जवान थे बस में सवार….CM भूपेश बघेल ने जवानों की शहादत पर जताया शोक, कहा – घटना निंदनीय, डीजीपी को सभी जरूरी कदम उठाने के दिए निर्देश

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर इलाके में होली से ठीक पहले माओवादियों ने एक बड़ी घटना को अंजाम दिया है. माओवादियों ने आईईडी ब्लास्ट कर एक बस को उड़ा दिया है. इस बस में सुरक्षा बल के जवान मौजूद थे. ब्लास्ट में पांच जवान शहीद हो गए हैं. एक वाहन चालक की भी मौत हो गई है. दो जवान गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. डीजीपी डीएम अवस्थी ने जानकारी देते हुए कहा कि IED ब्लास्ट में जिला रिजर्व गार्ड के जवानों की जान चली गई और कुछ घायल हो गए हैं. घायल जवानों को एयरलिफ्ट कर इलाके के लिए रायपुर लाया जा रहा है. हादसे में 12 जवान घायल हो गए हैं. राज्यपाल अनुसुईया उइके ने नक्सल हमले में शहीद हुए जवानों के प्रति दुख व्यक्त किया है. शहीदों के परिजनों को सांत्वना देते हुए घायल जवानों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है.

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नारायणपुर में नक्सलियों द्वारा जवानों से भरी बस को ब्लास्ट से उड़ाने की घटना की कड़े शब्दों में निंदा की है। इस दुखद घटना में एक वाहन चालक सहित डीआरजी के 5 जवानों की शहादत पर मुख्यमंत्री ने गहरा दुख प्रकट किया है। उन्होंने शहीद जवानों और वाहन चालक के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए कहा है कि सुरक्षा बलों की लगातार की जा रही कार्रवाई से नक्सलियों के पैर उखड़ने लगे हैं। यह घटना नक्सलियों की हताशा का परिणाम है। नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षा बलों का अभियान और तेज होगा। मुख्यमंत्री ने इस घटना में घायल जवानों को बेहतर से बेहतर इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं, साथ ही उन्होंने प्रदेश के पुलिस महानिदेशक डी.एम. अवस्थी को घटना की पूरी जानकारी लेकर सभी आवश्यक कदम शीघ्र उठाने के निर्देश दिए हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

नारायणपुर एसपी मोहित गर्ग ने जानकारी देते हुए बताया कि यात्रियों से भरी बस को माओवादियों ने अपना निशाना बनाया है. माओवादियों द्वारा लगाए गए लैंड माइंस की चपेट में यात्री बस आया है. ब्लास्ट के दौरान बस में सुरक्षा बल के जवान भी सफर कर रहे थे. ब्लास्ट के बाद बस पलट गई. इस वजह से बस में सवार कई यात्री घायल हो गए. एसपी ने कहा कि अतिरिक्त फोर्स को घटनास्थल के लिए रवाना कर दिया गया है.

 ज्ञातव्य है कि डीआरजी बल के जवान नारायणपुर में नक्सल विरोधी अभियान के बाद जिला मुख्यालय नारायणपुर लौट रहे थे। इस दौरान कन्हारगांव – कड़ेनार रोड में एक आईईडी विस्फोट में एक वाहन चालक और चार जवान शहीद हो गए। इस घटना में दो जवानों के गंभीर रूप से घायल तथा 12 अन्य जवानों को मामूली चोट आयी है। घटना स्थल पर अतिरिक्त पुलिस बल भेजा गया है तथा घायल जवानों को उपचार के लिए भारतीय वायु सेना के हेलीकॉप्टर से रायपुर लाया जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ शराब घोटालाः रिटायर्ड IAS अनिल टुटेजा को ‘सुप्रीम’ राहत, SC ने दी जमानत
छत्तीसगढ़ शराब घोटालाः रिटायर्ड IAS अनिल टुटेजा को ‘सुप्रीम’ राहत, SC ने दी जमानत
May 18, 2026
Chhattisgarh liquor Scam: छत्तीसगढ़ के चर्चित शराब घोटाला मामले में रिटायर्ड आईएएस अनिल टुटेजा को आज सोमवार को सुप्रीम कोर्ट से...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CG CGNews24 एडिटोरियल टीम डेस्क रिपोर्टिंग • ब्रेकिंग न्यूज़ • खेल एवं राजनीति CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों, उत्साही लेखकों और खेल विशेषज्ञों का एक समर्पित समूह है। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं और खेल जगत (विशेषकर क्रिकेट और प्रमुख टूर्नामेंट्स) की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज आप तक पहुँचाना है। हम 24x7 काम करते हैं ताकि कोई भी अहम खबर आपसे छूट न जाए। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *