LIVE UPDATE
Trending

ब्रेकिंग : PM, CM और सांसदों को लगेगा कोरोना वैक्सीन, वैक्सीनेशन के दूसरे फेज में 50 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को भी लगेगा टीका….जानें डिटेल

देश में कोरोना वायरस के खिलाफ वैक्सीन प्रोग्राम शुरू हो चुका है, सरकार ने पहले चरण में स्वास्थ्य कर्मियों को शामिल किया है, सूत्रों का कहना है कि वैक्सीन कार्यक्रम के दूसरे चरण में राजनेताओं को वैक्सीन दी जा सकती है, इस दौरान उन सांसद, विधायकों को वैक्सीन दी जा सकती है, जो ज्यादा उम्र के हैं और बीमारियों से जूझ रहे हैं. खास बात है कि देश में कई बड़े नेताओं की उम्र 80 साल से अधिक है, जिन्हें वैक्सीन के मामले में तरजीह मिल सकती है. ऐसे नेताओं में दो पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और एचडी देवगौड़ा भी शामिल हैं |

सरकार ने पहले ही साफ कर दिया था कि वैक्सीन प्रोग्राम अलग-अलग चरणों में पूरा किया जाएगा, अनुमान है कि इस ड्राइव का दूसरा चरण अप्रैल से शुरू हो सकता है, जिसमें देश के 50 साल से ज्यादा उम्र वाले मंत्रियों और जनप्रतिनिधियों को वैक्सीन दी जाएगी, इस चरण में प्रधानमंत्री और कई मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे, आंकड़ों से पता चलता है कि लोकसभा में तीन सौ से ज्यादा और राज्यसभा में तकरीबन तकरीबन 200 सांसद 50 की उम्र पार कर चुके हैं |

ये खबर भी पढ़ें…
सोशल मीडिया में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ ट्रेंड में: CJI की टिप्पणी के बाद वायरल कैंपेन, इसके संस्थापक अभिजीत दीपके कौन हैं?
सोशल मीडिया में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ ट्रेंड में: CJI की टिप्पणी के बाद वायरल कैंपेन, इसके संस्थापक अभिजीत दीपके कौन हैं?
May 21, 2026
डेस्क टीम.  सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश (CJI) जस्टिस सूर्यकांत के एक कथित बयान—जिसमें युवाओं की तुलना “कॉकरोच और परजीवी”...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ऐसा हो सकता है सरकार का प्लान
बताया जा रहा है कि हर चरण के लिए सरकार ने अलग तैयारियां की हैं. ऐसे में देश में वैक्सीन प्रोग्राम के पहले चरण में किसी भी जनप्रतिनिधि को टीका नहीं लगाया जा सकता है. रिपोर्ट्स में वैक्सीन प्रणाली से जुड़े एक आधिकारी का हवाला दिया गया है.

जरूरी है राजनेताओं का योगदान
देश में वैक्सीन प्रोग्राम शुरू होने से पहले ही की लोगों ने इसकी सत्यता पर सवाल उठाए थे. सूत्रों के अऩुसार ऐसे में वैक्सीन को लेकर तैयार हुई नेशनल टास्क फोर्स ने भी इस बात को माना था कि 27 करोड़ लोगों को वैक्सीन लगाने के लिए नेताओं का सहयोग जरूरी है. एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर राजनेता वैक्सीन प्रोग्राम में शामिल होते हैं, तो इससे लोगों के मन में वैक्सीन को लेकर जारी संदेह दूर करने में मदद मिलेगी.

ये खबर भी पढ़ें…
महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल: 10 दिनों में तीसरी बार बढ़े दाम, पेट्रोल 87 पैसा और डीजल 91 पैसा महंगा हुआ
महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल: 10 दिनों में तीसरी बार बढ़े दाम, पेट्रोल 87 पैसा और डीजल 91 पैसा महंगा हुआ
May 23, 2026
Petrol Diesel Price Hike: मिडिल ईस्ट की जंग के कारण भारत के आम लोगों को महंगाई की मार झेलनी पड़ रही...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अब तक 7.86 लाख हेल्थ केयर वर्कर्स को लगा टीका
देश में वैक्सीनेशन प्रोग्राम शुरू हुए पांच दिन हो चुके हैं. अब तक 7.86 लाख हेल्थ केयर वर्कर्स को टीका लगाया जा चुका है. वैक्सीनेशन के शुरुआती हफ्ते की बात की जाए तो भारत इस मामले में अमेरिका से काफी आगे है. अमेरिका में पहले हफ्ते में 5,56,208 लोगों को वैक्सीन लगाई गई थी. यूनियन हेल्थ मिनिस्ट्री ने बताया कि बुधवार को शाम छह बजे तक 20 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 1,12,007 लोगों को टीका लगाया गया. आखिरी रिपोर्ट मिलने के बाद यह डेटा अपडेट किया जाएगा.

अब तक 10 लोगों में दिखा साइड इफेक्ट
हेल्थ मिनिस्ट्री के मुताबिक अब तक साइड इफेक्ट (AEFI) के 10 मामले सामने आए हैं। इनमें दिल्ली में चार, कर्नाटक में दो, और उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, राजस्थान और पश्चिम बंगाल में एक-एक शख्स को अस्पताल में भर्ती किया गया. अब तक देश में इसका एक भी गंभीर मामला नहीं है.

ये खबर भी पढ़ें…
Petrol-Diesel Price Hike: पेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढे, पेट्रोल ₹2.61 और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर हुआ महंगा
Petrol-Diesel Price Hike: पेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढे, पेट्रोल ₹2.61 और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर हुआ महंगा
May 25, 2026
दिल्ली 25 मई 2026: देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी गई है।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CG CGNews24 एडिटोरियल टीम डेस्क रिपोर्टिंग • ब्रेकिंग न्यूज़ • खेल एवं राजनीति CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों, उत्साही लेखकों और खेल विशेषज्ञों का एक समर्पित समूह है। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं और खेल जगत (विशेषकर क्रिकेट और प्रमुख टूर्नामेंट्स) की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज आप तक पहुँचाना है। हम 24x7 काम करते हैं ताकि कोई भी अहम खबर आपसे छूट न जाए। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *