LIVE UPDATE
Trending

Breaking News : संसद की कैंटीन में अब सांसदों को नहीं मिलेगा सब्सिडी वाला खाना

संसद भवन परिसर की कैंटीन में अब सांसदों को सब्सिडी वाला खाना नहीं मिलेगा. लोकसभा स्‍पीकर ओम बिरला ने मंगलवार को कहा कि संसद की कैंटीन में सांसदों को भोजन पर दी जाने वाली सब्सिडी पर रोक लगा दी गई है. ओम बिरला ने कहा कि संसद का बजट सत्र 29 जनवरी से शुरू होगा. संसद सत्र के दौरान राज्‍यसभा की कार्यवाही सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलेगी. जबकि लोकसभा की कार्यवाही शाम 4 बजे से रात 8 बजे तक चलेगी. इस दौरान शून्यकाल और प्रश्नकाल का आयोजित किया जाएगा.

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा क‍ि सांसदों के आवास के निकट भी उनके आरटी-पीसीआर कोविड-19 परीक्षण किए जाने के प्रबंध किए गए हैं. संसद परिसर में 27-28 जनवरी को आरटी-पीसीआर जांच की जाएगी. सांसदों के परिवार, कर्मचारियों की आरटी-पीसीआर जांच के भी प्रबंध किए गए हैं. केंद्र, राज्यों द्वारा निर्धारित की गई टीकाकरण अभियान नीति सांसदों पर भी लागू होगी. संसद सत्र के दौरान पूर्व निर्धारित एक घंटे के प्रश्नकाल की अनुमति रहेगी. उत्तर रेलवे के बजाय अब आईटीडीसी संसद की कैंटीनों का संचालन करेगी.

ये खबर भी पढ़ें…
चरणदास महंत के बयान से गरमाई छत्तीसगढ़ की सियासत; “रामभद्राचार्य भाजपा के प्रचारक, नहीं मानता ‘जगतगुरु’, बोले- धीरेंद्र शास्त्री समेत कई बाबा फर्जी
चरणदास महंत के बयान से गरमाई छत्तीसगढ़ की सियासत; “रामभद्राचार्य भाजपा के प्रचारक, नहीं मानता ‘जगतगुरु’, बोले- धीरेंद्र शास्त्री समेत कई बाबा फर्जी
May 25, 2026
मनेन्द्रगढ़, 25 मई 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने सोमवार को मनेन्द्रगढ़ दौरे के दौरान दिए गए...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ओम बिरला ने सब्सिडी खत्‍म करने संबंधी पहलुओं के बारे में कोई जानकारी नहीं दी. हालांकि सूत्रों ने बताया कि सब्सिडी समाप्त किये जाने से लोकसभा सचिवालय को सालाना 8 करोड़ रुपये की बचत हो सकेगी.

ये खबर भी पढ़ें…
BJP का मेगा फेरबदल: दिल्ली, पंजाब समेत इन राज्यों को मिले नए प्रदेश अध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट
BJP का मेगा फेरबदल: दिल्ली, पंजाब समेत इन राज्यों को मिले नए प्रदेश अध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट
May 28, 2026
BJP Organizational Changes 2026: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने संगठन के स्तर पर एक बड़ा और रणनीतिक बदलाव शुरू कर दिया...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CG CGNews24 एडिटोरियल टीम डेस्क रिपोर्टिंग • ब्रेकिंग न्यूज़ • खेल एवं राजनीति CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों, उत्साही लेखकों और खेल विशेषज्ञों का एक समर्पित समूह है। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं और खेल जगत (विशेषकर क्रिकेट और प्रमुख टूर्नामेंट्स) की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज आप तक पहुँचाना है। हम 24x7 काम करते हैं ताकि कोई भी अहम खबर आपसे छूट न जाए। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *