LIVE UPDATE

ब्रेकिंग : विधायक शैलेश से बदसलूकी करना तैयब को पड़ा भारी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पद से हटाए गए तैयब हुसैन….जांच कमेटी की रिपोर्ट के बाद PCC की कार्रवाई… सर्किट हाउस में हुआ था विवाद

विधायक शैलेष पाण्डेय से बदसलूकी करना बिलासपुर ब्लॉक अध्यक्ष तैयब हुसैन का महंगा पड़ता दिखाई दे रहा है, पार्टी ने ब्लॉक अध्यक्ष तैयब हुसैन के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उन्हें पदमुक्त करने की कार्रवाई की है, यह कार्रवाई प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम के निर्देश पर की गई है। पीसीसी की जांच कमेटी की रिपोर्ट पदमुक्त करने की सिफारिश की थी, जिसके बाद ये कार्रवाई की गई है।

आपको बता दें कि कुछ दिन पहले सीएम भूपेश बघेल के शहर प्रवास के दौरान सर्किट हाउस का है, जहां दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया था कि तैयब ने विधायक पांडेय का गिरेबान तक पकड़ लिया था। मामला प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम तक जा पहुंचा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए तीन सदस्य समिति का गठन किया था।

ये खबर भी पढ़ें…
डिजिटल डेमोक्रेसी डायलॉग में मुख्यमंत्री का आह्वान: क्रिएटर्स दिखाएं बदलते छत्तीसगढ़ की नई पहचान
डिजिटल डेमोक्रेसी डायलॉग में मुख्यमंत्री का आह्वान: क्रिएटर्स दिखाएं बदलते छत्तीसगढ़ की नई पहचान
April 18, 2026
रायपुर 17 अप्रैल 2026/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में आयोजित डिजिटल डेमोक्रेसी डायलॉग...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बीते दिनों जांच कमेटी के सदस्य कांग्रेस भवन में शहर विधायक पांडेय व ब्लॉक अध्यक्ष तैयब हुसैन व अन्य कांग्रेसजनों से रूबरू हुए थे। कमेटी ने पूरे मामले को गंभीरता से लिया था। साथ ही ब्लॉक अध्यक्ष को शहर विधायक के साथ दुर्व्यवहार करने का दोषी पाते हुए पद मुक्त करने की सिफारिश पीसीसी से की थी।

इसके बाद प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री चंद्रशेखर शुक्ला ने एक आदेश जारी कर बिलासपुर शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी एक के अध्यक्ष तैयब हुसैन को तत्काल प्रभाव से पद मुक्त कर दिया है। बीते दिनों मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के शहर प्रवास के दौरान सर्किट हाउस में शहर विधायक शैलेश पांडेय के साथ ब्लाक अध्यक्ष तैयब हुसैन ने बदसलूकी की थी।

ये खबर भी पढ़ें…
अमित जोगी केस में बड़ा अपडेट; 23 अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट में होगी संयुक्त सुनवाई, हाईकोर्ट ने सुनाई है उम्रकैद की सजा
अमित जोगी केस में बड़ा अपडेट; 23 अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट में होगी संयुक्त सुनवाई, हाईकोर्ट ने सुनाई है उम्रकैद की सजा
April 20, 2026
नई दिल्ली, 20 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ की राजनीति से जुड़े चर्चित अमित जोगी मामले में आज सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles