LIVE UPDATE
Trending

कोविड वैक्सीन लगाने के अगले दिन स्वास्थ्यकर्मी की मौत, परिजनों का आरोप- टीके से बिगड़ी थी हालत…..स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप

उत्तर प्रदेश में मुरादाबाद के जिला अस्पताल के वार्ड ब्वॉय महिपाल सिंह की कोरोना वैक्सीन लगवाने के अगले दिन मौत से खलबली मच गई है। परिजनों का आरोप है कि टीका लगने के बाद से महिपाल की हालत बिगड़ी और रविवार शाम उनकी मौत हो गई जबकि वार्ड ब्वॉय के घर पहुंचे सीएमओ ने कहा कि टीके के रिएक्शन से मौत संभव नहीं है। उन्हें सांस फूलने और सीने में दर्द की शिकायत पर अस्पताल लाया गया था। मौत के कारण की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगी। वहीं टीकाकरण के बाद एक डॉक्टर समेत चार और लोगों ने बुखार की शिकायत की है।

मुरादाबाद जिला अस्पताल में तैनात वार्ड ब्वॉय महिपाल सिंह ने शनिवार को जिला अस्पताल केंद्र में कोरोना का टीका लगवाया था। इसके बाद उन्होंने नाइट ड्यूटी भी की। घर लौटने पर रविवार को दोपहर के बाद उनको सांस लेने में तकलीफ और सीने में जकड़न महसूस हुई। एंबुलेंस से उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया लेकिन इस दौरान उनकी मौत हो चुकी थी। महिपाल की मौत की जानकारी मिलने पर उसके घर पहुंचे सीएमओ डॉक्टर एमसी गर्ग ने परिजनों से भी मुलाकात की। कहाकि पोस्टमार्टम में सारी स्थिति साफ हो जाएगी। सीएमओ ने बताया कि कोरोना के टीके से रिएक्शन की बात प्राथमिक जांच में सामने नहीं आई है। परिजन उनके सीने में जकड़न और सांस फूलने की शिकायत बता रहे हैं। अस्पताल पहुंचने से पहले उनकी मौत हो चुकी थी। पोस्टमार्टम से स्थिति साफ हो जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें…
महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल: 10 दिनों में तीसरी बार बढ़े दाम, पेट्रोल 87 पैसा और डीजल 91 पैसा महंगा हुआ
महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल: 10 दिनों में तीसरी बार बढ़े दाम, पेट्रोल 87 पैसा और डीजल 91 पैसा महंगा हुआ
May 23, 2026
Petrol Diesel Price Hike: मिडिल ईस्ट की जंग के कारण भारत के आम लोगों को महंगाई की मार झेलनी पड़ रही...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उधर, महिपाल के बेटे विशाल ने बताया कि पिताजी की टीका लगाने के बाद ही हालत बिगड़ी। हालांकि उन्होंने यह स्वीकार किया कि उनको निमोनिया की शिकायत थी लेकिन टीके ने उनकी तबीयत अचानक बिगाड़ दी। जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने इस संबंध में बताया कि सीएमओ ने उन्हें इस मामले की जानकारी दी है सीएमओ ने कहा है कि पोस्टमार्टम के बाद ही सही वजह पता चलेगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Petrol-Diesel Price Hike: पेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढे, पेट्रोल ₹2.61 और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर हुआ महंगा
Petrol-Diesel Price Hike: पेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढे, पेट्रोल ₹2.61 और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर हुआ महंगा
May 25, 2026
दिल्ली 25 मई 2026: देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी गई है।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CG CGNews24 एडिटोरियल टीम डेस्क रिपोर्टिंग • ब्रेकिंग न्यूज़ • खेल एवं राजनीति CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों, उत्साही लेखकों और खेल विशेषज्ञों का एक समर्पित समूह है। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं और खेल जगत (विशेषकर क्रिकेट और प्रमुख टूर्नामेंट्स) की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज आप तक पहुँचाना है। हम 24x7 काम करते हैं ताकि कोई भी अहम खबर आपसे छूट न जाए। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *