LIVE UPDATE
Trending

पावर कपल : पति DGP तो पत्नी बनी मुख्य सचिव….विनी महाजन बनीं राज्य की पहली महिला चीफ सेक्रेटरी, पति दिनकर गुप्ता हैं DGP

सोशल मीडिया पर एक कपल की खूब चर्चा हो रही है, ये पावर कपल हैं विनी महाजन और उनके पती दिनकर गुप्ता. इस कपल की खास बात ये है कि पति का’नून व्यवस्था की जिम्मेदारी संभालेंगे तो पत्नी राज्य का प्रशासनिक कामकाज ईमानदारी से निभाएंगी |

पति दिनकर गुप्ता DGP हैं तो पत्नी विनी महाजन राज्य की मुख्य सचिव. जी हां- पंजाब राज्य को पहली महिला चीफ सेक्रेटरी मिली है. जिसके बाद पूरे देश में लोग विनी महाजन को बधाई दे रहे हैं. विनी महाजन ने करण अवतार सिंह की जगह ली है |

ये खबर भी पढ़ें…
सोशल मीडिया में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ ट्रेंड में: CJI की टिप्पणी के बाद वायरल कैंपेन, इसके संस्थापक अभिजीत दीपके कौन हैं?
सोशल मीडिया में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ ट्रेंड में: CJI की टिप्पणी के बाद वायरल कैंपेन, इसके संस्थापक अभिजीत दीपके कौन हैं?
May 21, 2026
डेस्क टीम.  सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश (CJI) जस्टिस सूर्यकांत के एक कथित बयान—जिसमें युवाओं की तुलना “कॉकरोच और परजीवी”...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

विनी महाजन शुक्रवार को पंजाब की पहली महिला चीफ सेक्रेटरी बनीं। 1987 बैच की भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी ने करण अवतार सिंह की जगह ली है। विनी के पास प्रशासन का 33 सालों का अनुभव है। वह केंद्र और पंजाब सरकार में अहम जिम्मेदारियों को बखूबी निभा चुकी हैं। खास बात यह है कि विनी महाजन के पति दिनकर गुप्ता राज्य के डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीजीपी) हैं। इन्हें राज्य का पावर कपल भी कहा जा रहा है। पति के हाथ कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी है तो पत्नी राज्य का प्रशासनिक कामकाज देखेंगी।

पंजाब के दो मंत्रियों के साथ कहासुनी के कुछ सप्ताह बाद शुक्रवार को मुख्य सचिव करण अवतार सिंह को पद से हटाकर विनी महाजन को मुख्य सचिव का पदभार सौंपा गया है। भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी करण अवतार सिंह को अगले महीने उनकी सेवानिवृत्ति से ठीक पहले पदमुक्त कर दिया गया। गौरतलब है कि एक बैठक में पंजाब के दो मंत्रियों द्वारा उनके व्यवहार का विरोध करने के बाद यह कदम उठाया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल: 10 दिनों में तीसरी बार बढ़े दाम, पेट्रोल 87 पैसा और डीजल 91 पैसा महंगा हुआ
महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल: 10 दिनों में तीसरी बार बढ़े दाम, पेट्रोल 87 पैसा और डीजल 91 पैसा महंगा हुआ
May 23, 2026
Petrol Diesel Price Hike: मिडिल ईस्ट की जंग के कारण भारत के आम लोगों को महंगाई की मार झेलनी पड़ रही...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सरकारी बयान के अनुसार महाजन की आखिरी नियुक्ति निवेश प्रोत्साहन, उद्योग और वाणिज्य, आईटी और शासन सुधार और लोक शिकायत विभाग में अतिरिक्त मुख्य सचिव के रूप में थी। वह राज्य की स्वास्थ्य क्षेत्र प्रतिक्रिया और अधिप्राप्ति समिति की प्रमुख भी थीं। महाजन अभी राज्य में पंजाब कैडर की एकमात्र अधिकारी हैं जिन्होंने केंद्र में सचिव का पद संभाला है।

वह पंजाब में उपायुक्त के रूप में तैनात होने वाली पहली महिला अधिकारी भी थीं। तब उन्हें 1995 में रोपड़ जिला सौंपा गया था। पंजाब सरकार के एक आदेश के अनुसार, 1984 बैच के आईएएस अधिकारी करण अवतार सिंह को अब शासन सुधार और लोक शिकायत विभाग में विशेष मुख्य सचिव के रूप में तैनात किया गया है। मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह द्वारा 2017 में मुख्य सचिव पद के लिए चुने गए सिंह अगस्त के अंत में सेवानिवृत्त होने वाले हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Petrol-Diesel Price Hike: पेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढे, पेट्रोल ₹2.61 और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर हुआ महंगा
Petrol-Diesel Price Hike: पेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढे, पेट्रोल ₹2.61 और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर हुआ महंगा
May 25, 2026
दिल्ली 25 मई 2026: देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी गई है।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *