LIVE UPDATE

1 दिसंबर 2019 से बदले जाएंगे ये जरूरी नियम….महंगा होगा फोन बिल, बदल जाएंगे बैंक-बीमा से जुड़े नियम

साल के आखिरी महीने यानी दिसंबर की शुरुआत होने में कुछ घंटों का समय बचा है. कल यानी 1 दिसंबर से आपकी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ी कई चीजें बदल जाएंगी. फोन बिल महंगा होगा तो वहीं पेंशन और बीमा से जुड़े नियम भी बदल जाएंगे. आइए जानते हैं ऐसे ही 5 नियमों के बारे में…

मोबाइल टैरिफ महंगे
कल यानी 1 दिसंबर से मोबाइल टैरिफ महंगे होना तय माना जा रहा है, बीते दिनों वोडाफोन-आइडिया, एयरटेल के अलावा रिलायंस जियो की ओर से दिसंबर में टैरिफ बढ़ाने की घोषणा की गई थी, टेलीकॉम सेक्टर से जुड़े लोगों की मानें तो कंपनियां टैरिफ में 10 से 15 फीसदी की बढ़ोतरी कर सकती हैं | बता दें कि एडजस्टेड ग्रॉस रेवेन्यू (AGR) की वजह से भारत की दिग्‍गज टेलीकॉम कंपनियां पर सरकार का 1 लाख करोड़ से अधिक बकाया है, सरकार के बकाये को टेलीकॉम कंपनियों को जल्‍द से जल्‍द देना है |

ये खबर भी पढ़ें…
NEET UG Re-Exam Date: 21 जून को होगी NEET की परीक्षा, NTA ने जारी की डेट
NEET UG Re-Exam Date: 21 जून को होगी NEET की परीक्षा, NTA ने जारी की डेट
May 15, 2026
NEET UG Re Exam Date: राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-स्नातक (नीट यूजी) 2026 री-एग्जाम की तारीख का ऐलान कर दिया...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बीमा नियमों में बदलाव
1 दिसंबर यानी कल से इंश्योरेंस रेगुलेटरी एंड डेवेलपमेंट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (इरडा) बीमा नियमों में बदलाव करने जा रही है, नए नियम के तहत एलआईसी समेत अन्‍य बीमा कंपनियों की प्रीमियम थोड़ा महंगा हो सकता है तो वहीं गारंटीड रिटर्न थोड़ा कम हो सकता है | वहीं मैच्योरिटी निकालने, मैच्योरिटी से पहले निकासी करने के अलावा इन्वेस्टमेंट और पेंशन प्लान को ज्यादा कस्टमर फ्रेंडली बनाए जाने की संभावना है, पॉलिसी लेने वाला गारंटीड रिटर्न लेना चाहता है या नहीं, उसके लिए स्वतंत्र होगा |

आईडीबीआई बैंक के नियम में बदलाव

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अगर आप आईडीबीआई बैंक के ग्राहक हैं तो 1 दिसंबर से आपके लिए एटीएम से जुड़े नियम बदलने वाले हैं, आईडीबीआई बैंक के ग्राहक अगर किसी दूसरे बैंक के एटीएम से लेन-देन करता है और कम बैलेंस के कारण लेन-देन फेल हो जाता है तो उसे 20 रुपये प्रति ट्रांजेक्शन देना होगा, इस संबंध में बैंक ने अपने ग्राहकों को मैसेज के जरिए जानकारी दी है |

24 घंटे कर पाएंगे NEFT
1 दिसंबर यानी कल से बैंक ग्राहक अब 24 घंटे नेशनल इलेक्ट्रॉनिक फंड्स ट्रांसफर (NEFT) कर सकेंगे, अब तक एनईएफटी दूसरे और चौथे शनिवार को छोड़कर ग्राहकों के लिये सुबह 8 बजे से शाम 7 बजे तक के लिए उपलब्ध है, एनईएफटी के तहत 2 लाख रुपये तक की राशि भेजी जाती है, बता दें कि बीते दिनों रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने बैंकों को निर्देश दिए थे कि जनवरी 2020 से पर सेविंग अकाउंट होल्‍डर्स से NEFT पर कोई शुल्क नहीं लिया जाए |

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ शराब घोटालाः रिटायर्ड IAS अनिल टुटेजा को ‘सुप्रीम’ राहत, SC ने दी जमानत
छत्तीसगढ़ शराब घोटालाः रिटायर्ड IAS अनिल टुटेजा को ‘सुप्रीम’ राहत, SC ने दी जमानत
May 18, 2026
Chhattisgarh liquor Scam: छत्तीसगढ़ के चर्चित शराब घोटाला मामले में रिटायर्ड आईएएस अनिल टुटेजा को आज सोमवार को सुप्रीम कोर्ट से...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

फ्री में नहीं मिलेगा फास्‍टैग

1 दिसंबर यानी कल से आपको फ्री में फास्‍टैग नहीं मिलेगा, दरअसल, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के फ्री फास्‍टैग के ऑफर की डेडलाइन कुछ घंटों में खत्‍म होने को है, बता दें कि केंद्र सरकार ने डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने के लिए 15 दिसंबर से नेशनल हाईवे के टोल प्‍लाजा पर फास्‍टैग अनिवार्य कर दिया है. यह फास्‍टैग कार की विंडस्‍क्रीन पर लगता है |

cgnews24 Team

CG CGNews24 एडिटोरियल टीम डेस्क रिपोर्टिंग • ब्रेकिंग न्यूज़ • खेल एवं राजनीति CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों, उत्साही लेखकों और खेल विशेषज्ञों का एक समर्पित समूह है। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं और खेल जगत (विशेषकर क्रिकेट और प्रमुख टूर्नामेंट्स) की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज आप तक पहुँचाना है। हम 24x7 काम करते हैं ताकि कोई भी अहम खबर आपसे छूट न जाए। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *