LIVE UPDATE

Breaking : धान के अवैध भंडारण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 2 हजार क्विंटल से ज्यादा धान जब्त

जिला प्रशासन द्वारा अवैध धान संग्रहण के खिलाफ गठित अधिकारियों की टीम ने आज सक्ती अनुभाग के अंतर्गत फगुरम स्थित लक्ष्मीनारायण राईस मिल में  कड़ी कार्यवाही करते हुए करीब पांच हजार बोरा (लगभग 2 हजार क्विंटल) धान जप्ती की कार्यवाही की गई। जिले में बुधवार दोपहर तक विभिन्न धान सतर्कता टीमों द्वारा कुल 6826 बोरी धान जप्ती की कार्यवाही की जा चुकी है।

कलेक्टर जनक प्रसाद पाठक के मार्गनिर्देशन में आज जिले के विभिन्न राईस मिल, व्यवसायी, कोचिंयो के द्वारा अवैध धान संग्रहण, परिवहन के विरूद्ध बुधवार को कार्यवाही की गई। इसी क्रम में आज सक्ती अनुभाग के अंतर्गत लक्ष्मीनारायण राईस मिल फगुरम में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सक्ती के मंडी सचिव, तहसीलदार मालखरौदा, सक्ती के खाद्य निरीक्षक और मण्डी निरीक्षक की संयुक्त टीम द्वारा करीब दो हजार क्विंटल धान जप्त करने की कार्यवाही की गई। इसी प्रकार जिले के देवरघटा स्थित राइस मिल में 254 बोरी धान जप्त किया गया। इस कार्यवाही में डिप्टी कलेक्टर श्री के.एस. पैकरा, त्रिपाठी और मिंज शामिल थे। विकासखण्ड नवागढ़ के ग्राम चौराभाठ में दो ट्रक में लोड करीब 1000 बोरी धान जप्त किया गया। इस टीम में सहायक पंजीयक श्री एम. जायसवाल, नोडल आफिसर जांजगीर श्री सी.एस. पाण्डेय, केन्द्रीय सहकारी बैंक प्रबंधक श्री डी.एस. कुजूर और नोडल अधिकारी, सुपरवाईजर श्री एस.एस. पैकरा शामिल थे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसी प्रकार अकलतरा के ग्राम कटघरी स्थित ओमशांति राईस मिल में दस्तावेज के आभाव में अवैध रूप से रखे करीब 300 बोरी धान जप्ती की कार्यवाही संयुक्त टीम द्वारा की गई।  इस धान खरीदी की सतर्कता टीम में राजस्व, खाद्य, सहकारिता और मण्डी के अधिकारी शामिल थे।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ शराब घोटालाः रिटायर्ड IAS अनिल टुटेजा को ‘सुप्रीम’ राहत, SC ने दी जमानत
छत्तीसगढ़ शराब घोटालाः रिटायर्ड IAS अनिल टुटेजा को ‘सुप्रीम’ राहत, SC ने दी जमानत
May 18, 2026
Chhattisgarh liquor Scam: छत्तीसगढ़ के चर्चित शराब घोटाला मामले में रिटायर्ड आईएएस अनिल टुटेजा को आज सोमवार को सुप्रीम कोर्ट से...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CG CGNews24 एडिटोरियल टीम डेस्क रिपोर्टिंग • ब्रेकिंग न्यूज़ • खेल एवं राजनीति CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों, उत्साही लेखकों और खेल विशेषज्ञों का एक समर्पित समूह है। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं और खेल जगत (विशेषकर क्रिकेट और प्रमुख टूर्नामेंट्स) की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज आप तक पहुँचाना है। हम 24x7 काम करते हैं ताकि कोई भी अहम खबर आपसे छूट न जाए। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *