LIVE UPDATE

भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के जरिए CM भूपेश कल आमजन से होंगे सीधे रूबरू, मुख्यमंत्री निवास पर लगाएंगे जन-चौपाल…लोगों की समस्याओं का करेंगे निराकरण

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कल बुधवार को जनचौपाल के माध्यम से प्रदेश के आमजन से रूबरू होंगे, रायपुर स्थित सीएम निवास पर जनचौपाल, भेंट-मुलाकात का आयोजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के घर के दरवाजे आगंतुकों के लिए खुले रहेंगे, जहां वे जनसमस्याओं, सुझावों, जनहितकारी योजनाओं के फीड बैक से अवगत होंगे। व्यक्तियों तथा संस्थाओं के प्रतिनिधियों से भेंट-मुलाकातों का दौर चलेगा। जन चौपाल का आयोजन सुबह 11 बजे से शुरू होगा।

जन चौपाल में आने वाले लोगों के आवेदन के निराकरण के लिए सीएम सचिवालय ने खास इंतजाम किया गया है, इसके लिए अलग से सॉफ्टवेयर बनाया गया है, जिसमें हर आवेदन की जानकारी होगी, आवेदन की मॉनिटरिंग के साथ आवेदन को लेकर हर अपडेट की जानकारी आवेदक को उसके मोबाइल पर दी जाएगी |

ये खबर भी पढ़ें…
CG-वर्दी में रील का ट्रेंड जारी; एक और आरक्षक का इंस्टाग्राम में डांस वीडियो वायरल, सख्ती का कोई असर नहीं
CG-वर्दी में रील का ट्रेंड जारी; एक और आरक्षक का इंस्टाग्राम में डांस वीडियो वायरल, सख्ती का कोई असर नहीं
April 11, 2026
बिलासपुर, 11 अप्रैल 2026। प्रदेश  में पुलिसकर्मियों के बीच सोशल मीडिया रील बनाने का ट्रेंड थमने का नाम नहीं ले...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बता दें कि आज बुधवार से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने सिविल लाइन रायपुर स्थित शासकीय आवास में आम नागरिकों से भेंट-मुलाकात ’जन चौपाल’ का शुरुवात की गया है, इस भेट मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री निवास में कोई भी आम नागरिक मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मिलकर उन्हें अपनी समस्याओं और कठिनाइयों की जानकारी दे सकते है।

प्रदेश की जनता अब सप्ताह की हर बुधवार को सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से उनके निवास पर मुलाकात कर अपनी समस्याओं और कठिनाइयों की जानकारी दे सकते है।

ये खबर भी पढ़ें…
तकनीक आधारित ”प्रचार ऐप” से होगी आउटडोर मीडिया मॉनिटरिंग, प्रिंटिंग पॉलिसी पर किया जा रहा है अन्य राज्यों की पॉलिसी का अध्ययन
तकनीक आधारित ”प्रचार ऐप” से होगी आउटडोर मीडिया मॉनिटरिंग, प्रिंटिंग पॉलिसी पर किया जा रहा है अन्य राज्यों की पॉलिसी का अध्ययन
April 29, 2026
रायपुर, 29 अप्रैल 2026/  सरकार की योजनाओं, कार्यक्रमों और नई पहलों के प्रचार-प्रसार में आउटडोर मीडिया एक अत्यंत प्रभावी माध्यम...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles