LIVE UPDATE

चिटफंड घोटाला मामला : FIR दर्ज होने के बाद पूर्व गृहमंत्री रामसेवक पैकरा बोले- मानहानि का मुकदमा करूंगा….मैं खुद चाहता हूं मामले की जांच हो

चिटफंड घोटाला मामले में पूर्व गृहमंत्री रामसेवक पैकरा के नाम से एफआईआर दर्ज होने के बाद पूर्व गृहमंत्री ने शिकायकर्ता के खिलाफ कोर्ट में मानहानि का दवा पेश करने की बात कहा है, इसके साथ ही उन्होंने कहा है कि वे खुद इस मामले की जांच कराना चाहते है |

बता दें कि चिटफंड घोटाला मामले में पूर्व गृहमंत्री राम सेवक पैकरा और 6 आईएएस अफसरों के खिलाफ खल्लारी थाना में शिकायत दर्ज किया गया है, इन पर चिटफंड कंपनी वालो को संरक्षण देने का आरोप है |

ये खबर भी पढ़ें…
प्रधान आरक्षक सस्पेंड; रिश्वतखोरी का वीडियो वायरल, SP की बड़ी कार्रवाई ल, प्रधान आरक्षक को किया निलंबित
प्रधान आरक्षक सस्पेंड; रिश्वतखोरी का वीडियो वायरल, SP की बड़ी कार्रवाई ल, प्रधान आरक्षक को किया निलंबित
May 26, 2026
बिलासपुर, 26 मई 2026। सरकंडा थाना में पदस्थ एक प्रधान आरक्षक का रिश्वत मांगते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बता दें कि खट्टी निवासी दिनेश पानीकर ने शिकायत करते हुए कहा है कि उन्होंने अपना खेत बेंचकर 13 लाख 11 हजार 881 रूपए की राशि सनशाइन इन्फ्रा बिल्ड कॉर्पोरेशन लिमिटेड में जमा किया था। रकम रायपुर के मुकुट नगर स्थित कार्यालय में जमा की गई थी। लेकिन ये कंपनी कुछ दिनों बाद फरार हो गई। ठगा महसूस होने के बाद दिनेश अपनी जमा रकम के लिए भटकता रहा। दिनेश ने मामले की शिकायत एसपी से की थी, लेकिन उसके बाद भी कार्रवाई नहीं हुई थी। ये मामला हाईकोर्ट में जाने के बाद फिर कोर्ट से आदेश जारी होने के बाद पूर्व गृहमंत्री समेत आईएएस आईपीएस अधिकारीयों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है |

चिटफंड घोटाला मामले में पूर्व गृहमंत्री रामसेवक पैकरा, आईएएस रीना बाबा कंगाले, सिद्धार्थ कोमल परदेसी, भीम सिंह, नीलकंठ टेकाम और अमृतलाल ध्रुव के खिलाफ खल्लारी थाना में एफआईआर दर्ज कराया गया है |

ये खबर भी पढ़ें…
विधायक और कांग्रेस नेता में जमकर बहसबाजी; सुशासन तिहार के मंच पर गरमाई सियासत, विधायक धर्मलाल कौशिक और कांग्रेस नेता राजेंद्र शुक्ला में तीखी बहस
विधायक और कांग्रेस नेता में जमकर बहसबाजी; सुशासन तिहार के मंच पर गरमाई सियासत, विधायक धर्मलाल कौशिक और कांग्रेस नेता राजेंद्र शुक्ला में तीखी बहस
May 30, 2026
बिलासपुर, 30 मई 2026. बिलासपुर जिले के बिल्हा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम गोढ़ी में आयोजित सुशासन तिहार कार्यक्रम राजनीतिक बहस...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *