LIVE UPDATE

ब्रेकिंग : मंत्री के बाद सचिवों का भी प्रभार जिला बदला….निहारिका बारिक को दो जिलों का प्रभार, RP मंडल बिलासपुर, परदेशी बस्तर और CK खेतान को राजनांदगांव की जिम्मेदारी….देखिये पूरी सूची

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मंत्रियों के प्रभार बदलने के बाद अब प्रदेश के सचिवों के जिलों के भी प्रभार बदला है, साथ ही मुख्यमंत्री ने प्रभार बदलते हुए सचिवों को निर्देश दिया है कि उन्हें अपने जिले का हर महीना आवश्यक रूप से दौरा और समीक्षा बैठक कर चीफ सिकरेट्री को वहां की कंप्लीट रिपोर्ट देनी होगी।

बता दें कि प्रदेश में नयी सरकार बनने के बाद पहली बार सचिवों का प्रभार बदला गया है, सामान्य प्रशासन विभाग ने इसके लिए 19 सचिवों और विशेष सचिवों को लेटर जारी कर दिया है।

ये खबर भी पढ़ें…
CG-वर्दी में रील का ट्रेंड जारी; एक और आरक्षक का इंस्टाग्राम में डांस वीडियो वायरल, सख्ती का कोई असर नहीं
CG-वर्दी में रील का ट्रेंड जारी; एक और आरक्षक का इंस्टाग्राम में डांस वीडियो वायरल, सख्ती का कोई असर नहीं
April 11, 2026
बिलासपुर, 11 अप्रैल 2026। प्रदेश  में पुलिसकर्मियों के बीच सोशल मीडिया रील बनाने का ट्रेंड थमने का नाम नहीं ले...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जारी आदेश के अनुसार सीके खेतान बलौदाबाजार एवं राजनांदगांव जिले की प्रभार दिया गया है, वही आरपी मंडल को बिलासपुर, रेणु पिल्ले, धमतरी और कबीरधाम, मनोज पिंगुआ सरगुजा और सूरजपुर, मनिंदर कौर द्विवेदी रायपुर, इसके साथ ही सुबोध सिंह को बलरामपुर और कांकेर जिले का प्रभार दिया गया है |

वही निहारिका बारिक को बालोद और गरियाबंद की कमान सौपा गया है, जबकि डीडी सिंह को जशपुर, टीसी महावर सुकमा और नारायणपुर, शहला निगार कोंडागांव, कमलप्रीत सिंह जांजगीर, रीता शांडिल्य महासमुंद, सिद्वार्थ कोमल परदेशी बस्तर, रीना बाबा कंगाले बेमेतरा और मुंगेली, अविनाश चंपावत कोरबा, निरंजन दास कोरिया, आर प्रसन्ना दंतेवाडा और बीजापुर, अम्बलगन पी रायगढ़ तथा अलरमेल मंगई को दुर्ग जिले का प्रभार दिया गया है |

ये खबर भी पढ़ें…
तकनीक आधारित ”प्रचार ऐप” से होगी आउटडोर मीडिया मॉनिटरिंग, प्रिंटिंग पॉलिसी पर किया जा रहा है अन्य राज्यों की पॉलिसी का अध्ययन
तकनीक आधारित ”प्रचार ऐप” से होगी आउटडोर मीडिया मॉनिटरिंग, प्रिंटिंग पॉलिसी पर किया जा रहा है अन्य राज्यों की पॉलिसी का अध्ययन
April 29, 2026
रायपुर, 29 अप्रैल 2026/  सरकार की योजनाओं, कार्यक्रमों और नई पहलों के प्रचार-प्रसार में आउटडोर मीडिया एक अत्यंत प्रभावी माध्यम...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles