LIVE UPDATE
Trending

CG News: शहीद हुए ASP आकाश राव, नक्सलियों के IED ब्लास्ट में SDOP व TI सहित 4 पुलिसकर्मी घायल

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले से दुखद खबर सामने आई है। सुकमा के कोंटा में नक्सलियों की आईईडी ब्लास्ट की चपेट में आकर कोंटा डिविजन के एडिशन एसपी आकाश राव गिरीपूंजे शहीद हो गए हैं। इस हमले में SDOP और थाना प्रभारी सहित 4 पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

“दरअसल, नक्सलियों ने कल यानी 10 जून को भारत बंद का आह्वान किया था, इसे लेकर एएसपी आकाश राव अपनी टीम के साथ पैदल गश्त पर निकले थे, इसी दौरान कोंटा-एर्राबोर मार्ग पर डोंड्रा के पास नक्सलियों के लगाए गए आईईडी ब्लास्ट की चपेट में आ गए। ब्लास्ट में कुछ और अधिकारी घायल हुए हैं, जिनका कोंटा के अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।”

ये खबर भी पढ़ें…
इबोला वायरस को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: रायपुर एयरपोर्ट पर बढ़ेगी निगरानी, नोडल अधिकारी तैनात करने के निर्देश
इबोला वायरस को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: रायपुर एयरपोर्ट पर बढ़ेगी निगरानी, नोडल अधिकारी तैनात करने के निर्देश
May 25, 2026
रायपुर, 25 मई 2026। अफ्रीकी देशों में तेजी से फैल रहे इबोला वायरस संक्रमण को लेकर छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग सतर्क...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

शहीद हुए ASP आकाश राव गिरपुंजे

ASP आकाश राव गंभीर रूप से घायल हो गए थे और उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उन्होंने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वे अपने कर्तव्य के लिए हमेशा समर्पित रहे और इस हमले में देश की सुरक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी।

  • IED हमले में अन्य घायल अधिकारी
  • SDOP सोनल: गंभीर रूप से घायल, रायपुर रेफर किए गए।
  • TI (थाना प्रभारी) सहित दो अन्य जवान भी घायल हुए हैं।
  • घायलों को एयरलिफ्ट कर रायपुर लाने की व्यवस्था की जा रही है।
  • नक्सल विरोधी अभियान में अब तक 7 माओवादी ढेर

यह घटना ऐसे समय पर हुई है जब बीजापुर और सुकमा ज़िले में सुरक्षा बलों का लगातार नक्सल-विरोधी अभियान चल रहा है। 5 से 7 जून 2025 तक हुई मुठभेड़ों में अब तक 7 नक्सली मारे गए हैं। इनमें शीर्ष माओवादी नेता सुधाकर और भास्कर भी शामिल हैं, जिन्हें सुरक्षा बलों ने नक्सलवाद पर डायरेक्ट स्ट्राइक बताया है।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ में ACB की बड़ी कार्रवाई: 15 हजार रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार, दलालों की भूमिका की भी होगी जांच
छत्तीसगढ़ में ACB की बड़ी कार्रवाई: 15 हजार रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार, दलालों की भूमिका की भी होगी जांच
May 25, 2026
बेमेतरा 25 मई 2026। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CG CGNews24 एडिटोरियल टीम डेस्क रिपोर्टिंग • ब्रेकिंग न्यूज़ • खेल एवं राजनीति CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों, उत्साही लेखकों और खेल विशेषज्ञों का एक समर्पित समूह है। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं और खेल जगत (विशेषकर क्रिकेट और प्रमुख टूर्नामेंट्स) की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज आप तक पहुँचाना है। हम 24x7 काम करते हैं ताकि कोई भी अहम खबर आपसे छूट न जाए। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles