LIVE UPDATE

CM भूपेश बघेल ने राहुल गाँधी से की मुलाकात, अमरजीत भगत हो सकते हैं कांग्रेस के नए PCC चीफ…प्रदेश प्रभारी PL पुनिया भी थे मौजूद

लोकसभा चुनाव परिणाम के ठीक बाद छत्तीसगढ़ कांग्रेस में नया प्रदेशाध्यक्ष को लेकर सुगबुगाहट तेज़ हो गई है | छत्तीसगढ़ कांग्रेस को नया पीसीसी चीफ मिल सकता है । दिल्ली में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया के बीच रायशुमारी के बाद अब नामों को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी के हरीझंडी का इंतज़ार है | दो दिवसीय दिल्ली प्रवास पर गए मुख्यमंत्री बघेल ने पीएल पुनिया की उपस्थिति में राहुल गाँधी से मुलाक़ात की | इस मुलाकात के बाद अब जल्द नामों की घोषणा हो सकती है | मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया ने आज दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात कर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की ।

छत्तीसगढ़ में 15 सालों तक विपक्ष की भूमिका निभाने के बाद कांग्रेस सत्ता में काबिज हुई है, कांग्रेस को बहुमत मिलते ही पीसीसी चीफ भूपेश बघेल को सूबे का मुखिया बनाया गया, इसके तुरंत बाद से ही अगला पीसीसी चीफ कौन होगा इसकी तलाश शुरू हो गई थी. लेकिन लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली करारी हार के बाद अब नए पीसीसी चीफ की तलाश तेज हो गई है, कांग्रेस आला कमान पीसीसी चीफ और मुख्यमंत्री का दायित्व निभाने वाले भूपेश बघेल का कुछ भार कम करना चाह रही है, इस बात के लिए खुद भूपेश बघेल भी आग्रह कर चुके हैं, संगठन को सत्ता तक पहुंचाने में अग्रिम भूमिका निभाने वाले भूपेश बघेल के बाद नया पीसीसी चीफ कौन होगा इस बात की चर्चा जोरों से चल रही है |

ये खबर भी पढ़ें…
CG-कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को लेकर बढ़ी हलचल: भूपेश बघेल बोले- फैसला हाईकमान का, मैं बुद्धि नहीं लगाता”
CG-कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को लेकर बढ़ी हलचल: भूपेश बघेल बोले- फैसला हाईकमान का, मैं बुद्धि नहीं लगाता”
May 25, 2026
रायपुर, 25 मई 2026। छत्तीसगढ़ कांग्रेस में प्रदेश अध्यक्ष पद को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

फिलहाल मुख्यमंत्री दिल्ली दौरा पर हैं, राज्य के 13 वे मंत्री और पीसीसी चीफ के नाम को लेकर यह दिल्ली दौरा काफी अहम माना जा रहा है | पार्टी आलाकमान से मेल-मुलाकात और चर्चा के बाद माना जा रहा है कि छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नए अध्यक्ष के लिए नाम फाइनल कर लिया जाएगा । लोकसभा चुनाव संपन्न होने के बाद एक बार फिर से अटकलों का बाजार गर्म हुआ और कई संभावित नाम सामने आए थे, अब मुख्यमंत्री के दिल्ली दौरे के साथ ही यह संभावना प्रबल हो गई है कि आलाकमान से चर्चा उपरांत नए पीसीसी प्रमुख के नाम की घोषणा कर दी जाएगी ।
पीसीसी चीफ के लिए लगभग आधा दर्जन नेताआें के नाम चल रहे हैं। इसमें आदिवासी वर्ग से देखें तो अमरजीत भगत का नाम सबसे आगे हैं, जबकि मोहन मरकाम, फूलोदेवी नेताम, मनोज मंडावी का नाम भी आदिवासी वर्ग से पीसीसी चीफ के लिए चल रहा है | इसी तरह से सामान्य वर्ग से देखें तो सत्यानारायण शर्मा, राजेंद्र तिवारी, मोतीलाल देवांगन, गिरिश देवांगन का नाम रेस में शामिल है |

ये खबर भी पढ़ें…
चरणदास महंत के बयान से गरमाई छत्तीसगढ़ की सियासत; “रामभद्राचार्य भाजपा के प्रचारक, नहीं मानता ‘जगतगुरु’, बोले- धीरेंद्र शास्त्री समेत कई बाबा फर्जी
चरणदास महंत के बयान से गरमाई छत्तीसगढ़ की सियासत; “रामभद्राचार्य भाजपा के प्रचारक, नहीं मानता ‘जगतगुरु’, बोले- धीरेंद्र शास्त्री समेत कई बाबा फर्जी
May 25, 2026
मनेन्द्रगढ़, 25 मई 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने सोमवार को मनेन्द्रगढ़ दौरे के दौरान दिए गए...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सरगुजा दौरे में दिए थे संकेत
पहली बार जब सीएम से सरगुजा दौरे के समय पूछा गया था तब उन्होंने अमरजीत का नाम लेते हुए कहा था कि पार्टी आलाकमान जल्द ही उन्हें कोई नई जिम्मेदारी देगा, दूसरी बार दो दिन के दिल्ली दौरे से लौटे सीएम बघेल इशारों में कहा था कि नए चीफ की घोषणा पार्टी आलाकमान ही करेगा | दोनों ही मौकों पर विधायक अमरजीत उनके साथ मौजूद थे |

 

ये खबर भी पढ़ें…
BJP का मेगा फेरबदल: दिल्ली, पंजाब समेत इन राज्यों को मिले नए प्रदेश अध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट
BJP का मेगा फेरबदल: दिल्ली, पंजाब समेत इन राज्यों को मिले नए प्रदेश अध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट
May 28, 2026
BJP Organizational Changes 2026: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने संगठन के स्तर पर एक बड़ा और रणनीतिक बदलाव शुरू कर दिया...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CG CGNews24 एडिटोरियल टीम डेस्क रिपोर्टिंग • ब्रेकिंग न्यूज़ • खेल एवं राजनीति CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों, उत्साही लेखकों और खेल विशेषज्ञों का एक समर्पित समूह है। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं और खेल जगत (विशेषकर क्रिकेट और प्रमुख टूर्नामेंट्स) की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज आप तक पहुँचाना है। हम 24x7 काम करते हैं ताकि कोई भी अहम खबर आपसे छूट न जाए। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *