LIVE UPDATE

राहुल का “मास्टर स्ट्रोक-2019”!…केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनीं तो हर गरीब को मिलेगी न्यूनतम आमदनी….दुनिया की हर डाइनिंग टेबल पर होगी छत्तीसगढ़ की सब्जियां….
मोदी पर किया तीखा हमला, बोले – मोदी दो हिन्दुस्तान बनाना चाहते हैं और कांग्रेस एक हिन्दुस्तान

किसानों के मिले समर्थन से प्रदेश में पूर्ण बहुमत के साथ कांग्रेस की सरकार बनाने में किसानों के इस योगदान के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता, युवाओं, किसानों, माताओं, बहनों को दिल से धन्यवाद करता हूँ। ये सरकार आपने बनाई है। आपने कांग्रेस पर भरोसा किया। इसलिए दिल से धन्यवाद। अपने बहुत बड़ी जिम्मेदारी हमें दी है |

नया रायपुर के राज्योत्सव स्थल में आयोजित किसान आभार रैली को सम्बोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि अपने हमें इतनी बड़ी जिम्मेदारी दी है और हम पूरी कोशिश करेंगे इस जिम्मेदारी को पूरा करने की| ये सरकार आपने ने बनाई है, ये आपकी सरकार है | इसके साथ ही राहुल गांधी ने कहा कि हमारे सभी नेताओं ने एक साथ चुनाव लड़ा और जीत हुई है |

ये खबर भी पढ़ें…
मुख्यमंत्री का अधिकारियों को दो टूक: आम जनता से शालीनता से पेश आएं, लोगों की सुनें, लोगों को सुनाएं नहीं
मुख्यमंत्री का अधिकारियों को दो टूक: आम जनता से शालीनता से पेश आएं, लोगों की सुनें, लोगों को सुनाएं नहीं
May 1, 2026
रायपुर, 1 मई 2026/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रशासनिक व्यवस्था को जनकेंद्रित और संवेदनशील बनाने के उद्देश्य से शासकीय अधिकारियों...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

किसानों को बाटें ऋणमुक्त पत्र
राहुल गांधी ने किसानों को ऋणमुक्त पत्र बाटने के साथ ही कहा कि कांग्रेस सरकार ने जो कर्ज माफ़ करने का वादा किया था उसे पूरा किया | पिछले 15 साल से किसानों को जो उनका हक़ मिलना चाहिए था वो नहीं मिला |

छत्तीसगढ़ की सब्जियां दुनिया के हर डाइनिंग टेबल में होगी
राहुल गांधी ने कहा कि छत्तीसगढ़ का धान का कटोरा पूरे देश के लिए धान का कटोरा बनेगी, यहां की सब्जियां दुनिया के हर डाइनिंग टेबल में जायेगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि प्रदेश में जल्द ही 2019 लोकसभा चुनाव जीतने के बाद हिंदुस्तान के हर व्यक्ति को कांग्रेस की सरकार न्यूनतम आमदनी देगी। मिनिमम इनकम गारंटी हम देंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
बिलासपुर में कांग्रेस संगठन का बड़ा विस्तार: पहली बार वार्ड अध्यक्षों की नियुक्ति, संगठन को मिलेगी नई ताकत
बिलासपुर में कांग्रेस संगठन का बड़ा विस्तार: पहली बार वार्ड अध्यक्षों की नियुक्ति, संगठन को मिलेगी नई ताकत
May 1, 2026
बिलासपुर, 01 मई 2026। शहर कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के उद्देश्य से एक अहम कदम उठाया...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मोदी पर कसा तंज
राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऊपर निशाना साधते हुए कहा कि चौकीदार के पास किसानों के लिए 6000 करोड़ नहीं है, पर उद्योगपतियों के लिए पैसे हैं। भाजपा 2 हिंदुस्तान बनाना चाहती है। एक उद्योगपतियों का। माल्या, नीरव मोदी, ललित मोदी, मेहुल चौकसी का। दूसरा हिंदुस्तान गरीबों, किसानों का, उसमें सिर्फ़ मन की बात सुननी है। आज देश में बेरोजगारों की संख्या बढ़ गई है | हमने किसानों का कर्ज माफ करने का वादा किया था जो सरकार बनते ही पूरा किया |

बीजेपी के सरकार में किसानों का विकास नहीं हुआ है सिर्फ उद्द्योगपतियों का हुआ है | बीजेपी के पास किसानों का कारण माफ करे के लिए पैसे नहीं है पर उद्द्योगपतियों के कर्ज माफ़ करने के लिए पैसे है | 2019 चुनाव के बाद पूरा प्रदेश में ऐसा नहीं होने देंगे गरीब किसान के हित के लिए कार्य करेंगे | इसके साथ ही उन्होंने कहा कि 5 साल में ज़मीन का उपयोग नहीं हुआ, तो ज़मीन वापस होगी।

ये खबर भी पढ़ें…
CG News: बंगाल दौरे पर जाएंगे CM विष्णुदेव साय, नई BJP सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में होंगे शामिल
CG News: बंगाल दौरे पर जाएंगे CM विष्णुदेव साय, नई BJP सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में होंगे शामिल
May 8, 2026
CG News: आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पश्चिम बंगाल दौरे पर रहेंगे. वह 9 मई को पश्चिम बंगाल के नई भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण समारोह...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles