LIVE UPDATE

सांसद ने पार्टी को दिया सांसद निधि खर्च करने का अधिकार, विधायक बोले – सांसद कर रहे जनादेश का अपमान….शहर विकास छोड़ पार्टी को दे दिए सासंद निधि

बिलासपुर विधायक शैलेश पांडेय ने सांसद अरुण साव के फैसले का विरोध करते हुए कहा कि सांसद साव जनादेश और संसद के फैसले का अपमान कर रहे हैं । जनता ने सांसद को चुना है ना कि पार्टी या संगठन को | शैलेश ने सवाल किया है कि क्या जनता अपनी समस्या या मांग लेकर पार्टी के पास जाएगी, संगठन के नेताओं का चक्कर काटेगी | यह जनता से मिले सम्मान का घोर अपमान है, ऐसे में सांसद पद से इस्तीफा देकर संगठन को ही दायित्व सौंप देना चाहिए |

बता दें कि शुक्रवार को बिलासपुर सासंद अरुण साव ने सांसद निधि की राशि के वितरण या आवंटन को पार्टी-संगठन के ऊपर छोड़ने की बात कही है, साव ने कहा है कि बिलासपुर सांसद के सासंद निधि की राशि को पार्टी या संगठन खर्च कर सकती है | इस पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए शैलेश ने कहा कि यह सासंद को मिले जनादेश का अपमान है, सासंद निधि जनता के समस्याओं को दूर करने के लिए होता है, जनता को सुविधाएँ देने के लिए होता है, सासंद निधि की राशि को पार्टी या संगठन को देने के लिए नहीं होता है | जनता ने पार्टी या संगठन को नहीं चुनी हैं, बल्कि जनता ने सासंद को चुनकर अपनी प्रतिनिधि बनाया है | ऐसे में सासंद का यह फैसला जनादेश और संसद के फैसले का अनादर कर रहे हैं ।

ये खबर भी पढ़ें…
NEET UG Re-Exam Date: 21 जून को होगी NEET की परीक्षा, NTA ने जारी की डेट
NEET UG Re-Exam Date: 21 जून को होगी NEET की परीक्षा, NTA ने जारी की डेट
May 15, 2026
NEET UG Re Exam Date: राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-स्नातक (नीट यूजी) 2026 री-एग्जाम की तारीख का ऐलान कर दिया...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सरकार तमाम तरह की निधि जनता के पैसों को जनता के ऊपर खर्चा करने के लिए देते है, लेकिन हमारे सांसद उस निधि को तक जनता के लिए विकास कार्य में नहीं लगा पा रहे है, शहर विकास के कार्यं में खर्चा करना छोड़कर पार्टी का विकास करवा रहे हैं | यह राशि जनता का हक़ है, इसका राजनीतिकरण करना जनता के तुष्टिकरण करना है |

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CG CGNews24 एडिटोरियल टीम डेस्क रिपोर्टिंग • ब्रेकिंग न्यूज़ • खेल एवं राजनीति CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों, उत्साही लेखकों और खेल विशेषज्ञों का एक समर्पित समूह है। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं और खेल जगत (विशेषकर क्रिकेट और प्रमुख टूर्नामेंट्स) की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज आप तक पहुँचाना है। हम 24x7 काम करते हैं ताकि कोई भी अहम खबर आपसे छूट न जाए। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *