LIVE UPDATE

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमन सिंह लेंगे बीजेपी कोर कमेटी की बैठक, लोकसभा चुनाव के लिए बनेगी रणनीति, विधायक समेत वरिष्ठ नेता होंगे शामिल

आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए बीजेपी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह 16 जनवरी मंगलवार को प्रदेश बीजेपी कोर कमेटी की बैठक ले सकते है | बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव के लिए रणनीति तैयार करने के साथ ही राज्य के एजेंडे पर भी चर्चा करेंगे | बताया जा रहा है कि इस बैठक में विधायक व प्रदेश के प्रमुख पदाधिकारी सहित कार्यकर्ता शामिल होंगे |

पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आगामी लोकसभा चुनाव के तैयारी के लिए 16 जनवरी मंगलवार को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह की अध्यक्षता में बीजेपी कोर कमेटी की बैठक हो सकती है | इस बैठक में नवनिर्वाचित विधायक के साथ प्रदेश के प्रमुख पदाधिकारी सहित कार्यकर्ता शामिल होंगे |

ये खबर भी पढ़ें…
सोशल मीडिया में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ ट्रेंड में: CJI की टिप्पणी के बाद वायरल कैंपेन, इसके संस्थापक अभिजीत दीपके कौन हैं?
सोशल मीडिया में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ ट्रेंड में: CJI की टिप्पणी के बाद वायरल कैंपेन, इसके संस्थापक अभिजीत दीपके कौन हैं?
May 21, 2026
डेस्क टीम.  सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश (CJI) जस्टिस सूर्यकांत के एक कथित बयान—जिसमें युवाओं की तुलना “कॉकरोच और परजीवी”...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बताया जा रहा है कि बीजेपी कोर कमेटी की बैठक में लोकसभा चुनाव के लिए रणनीति बनाने के साथ ही प्रदेश के मुख्य एजेंडो को लेकर चर्चा की जाएगी | इसके साथ ही प्रदेश के आला नेताओं को प्रभार भी सौपी जा सकती है | इस बैठक को इस तरफ से भी देखा जा रहा है की विधानसभा चुनाव हार के बाद लोकसभा जीतने के लिए कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने के लिए लिया जा रहा है |

पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने उन्हें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का दायित्व दिया है, जिसे वे पूरी जिम्मेदारी के साथ निभाएंगे | इसके साथ ही उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी लोकसभा सीटों में बीजेपी निश्चित रूप से जीतेगी |

ये खबर भी पढ़ें…
महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल: 10 दिनों में तीसरी बार बढ़े दाम, पेट्रोल 87 पैसा और डीजल 91 पैसा महंगा हुआ
महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल: 10 दिनों में तीसरी बार बढ़े दाम, पेट्रोल 87 पैसा और डीजल 91 पैसा महंगा हुआ
May 23, 2026
Petrol Diesel Price Hike: मिडिल ईस्ट की जंग के कारण भारत के आम लोगों को महंगाई की मार झेलनी पड़ रही...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बता दें कि पिछली लोकसभा चुनाव में राज्य के 11 सीटों में से 10 सीट बीजेपी जीती थी, जबकि कांग्रेस सिर्फ एक ही दुर्ग लोकसभा सीट पर जीत हासिल कर पाया था |

ये खबर भी पढ़ें…
Petrol-Diesel Price Hike: पेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढे, पेट्रोल ₹2.61 और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर हुआ महंगा
Petrol-Diesel Price Hike: पेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढे, पेट्रोल ₹2.61 और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर हुआ महंगा
May 25, 2026
दिल्ली 25 मई 2026: देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी गई है।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *