LIVE UPDATE

राज्यसभा चुनाव के नतीजे : ज्योतिरादित्य सिंधिया, दिग्विजय सिंह, केसी वेणुगोपाल जीते राज्यसभा चुनाव, 18 सीटों के लिए हुआ था मतदान

राजस्थान से राज्यसभा की तीन सीटों के लिए शुक्रवार को हुए मतदान में के बाद कांग्रेस उम्मीदवार केसी वेणुगोपाल और नीरज डांगी के साथ बीजेपी के उम्मीदवार राजेंद्र गहलोत को विजयी घोषित कर दिया गया। वहीं. मध्यप्रदेश में भाजपा ने दो सीटें जीत ली जबकि कांग्रेस एक सीट जीत गई है। यहां से भाजपा के ज्योतिरादित्य सिंधिया और सुमेर सिंह सोलंकी के साथ कांग्रेस के दिग्गज दिग्विजय सिंह चुनाव जीते हैं।

संसद के उच्च सदन राज्य सभा की 18 रिक्त सीटों को भरने के लिए सात राज्यों में शुक्रवार को मतदान हुआ। यह मतदान आंध्र प्रदेश (चार सीटें), गुजरात (चार), झारखंड (दो), मध्य प्रदेश (तीन), मणिपुर (एक), मेघालय (एक) और राजस्थान (तीन) की सीटों के लिए हुआ।

ये खबर भी पढ़ें…
अमित जोगी केस में बड़ा अपडेट; 23 अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट में होगी संयुक्त सुनवाई, हाईकोर्ट ने सुनाई है उम्रकैद की सजा
अमित जोगी केस में बड़ा अपडेट; 23 अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट में होगी संयुक्त सुनवाई, हाईकोर्ट ने सुनाई है उम्रकैद की सजा
April 20, 2026
नई दिल्ली, 20 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ की राजनीति से जुड़े चर्चित अमित जोगी मामले में आज सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कांग्रेस और भाजपा में रहा कड़ा मुकाबला

ज्यादा से ज्यादा सीटें जीतने के लिए भाजपा और कांग्रेस में जोरदार मुकाबले दिखाई दिया। अपने प्रत्याशी की जीत पक्की करने के लिए वोटिंग से पहले विधायकों के इस्तीफों, हॉर्स ट्रेडिंग और रिजॉर्ट पॉलिटिक्स देखने को मिली थी। पहले यह वोटिंग 26 मार्च को होने वाली थी लेकिन कोविड-19 का संक्रमण बढ़ने के कारण मतदान स्थगित कर दिया गया था।

ये खबर भी पढ़ें…
Bilaspur कांग्रेस का बड़ा आरोप; उपचुनाव से पहले वोटर लिस्ट से 200+ नाम गायब, कांग्रेस का प्रशासन पर हमला, बोली – भाजपा का साजिश
Bilaspur कांग्रेस का बड़ा आरोप; उपचुनाव से पहले वोटर लिस्ट से 200+ नाम गायब, कांग्रेस का प्रशासन पर हमला, बोली – भाजपा का साजिश
April 25, 2026
बिलासपुर, 25 अप्रैल 2026। नगर निगम के वार्ड नंबर 29 (तारबाहर) में प्रस्तावित उपचुनाव से पहले मतदाता सूची को लेकर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वोटिंग से पहले राजनीतिक तूफान

राज्य सभा चुनाव प्रक्रिया में उस समय तूफान आ गया जब कांग्रेस ने भाजपा पर विधायकों की खरीद-फरोख्त का आरोप लगाया। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि राज्य सभा चुनाव दो महीने पहले ही हो सकते थे लेकिन ये चुनाव स्थगित कर दिए गए क्योंकि भाजपा की हॉर्स ट्रेडिंग पूरी नहीं हो पाई थी। इसी तरह गुजरात कांग्रेस के नेताओं ने चुनाव आयोग को ज्ञापन देकर चुनाव में सत्ताधारी पार्टी द्वारा सहकारी मशीनरी के दुरुपयोग और कांग्रेसी विधायकों को परेशान करने का आरोप लगाया। गुजरात में तीन विधायकों के इस्तीफों के बाद कई कांग्रेसी विधायकों को विभिन्न रिजॉर्ट में शिफ्ट कर दिया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
CG Congress News: रायपुर शहर जिला कांग्रेस की नई कार्यकारिणी घोषित, कई पुराने चेहरों की छुट्टी
CG Congress News: रायपुर शहर जिला कांग्रेस की नई कार्यकारिणी घोषित, कई पुराने चेहरों की छुट्टी
April 25, 2026
रायपुर, 25 अप्रैल 2026। पीसीसी चीफ दीपक बैज की मंजूरी के बाद शहर कांग्रेस अध्यक्ष कुमार मेनन ने नई कार्यकारिणी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles