LIVE UPDATE

योजना आयोग की बैठक खत्म, सीएम भूपेश के ड्रीम प्रोजेक्ट नरवा, गरवा, घुरूवा, बाड़ी’ के सफलता पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री एवं छत्तीसगढ़ राज्य योजना आयोग के अध्यक्ष भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आज योजना भवन सभाकक्ष में आयोग के अधिकारियों की बैठक संपन्न हुई | बैठक में नीति आयोग के निर्माण के बाद राज्य योजना आयोग की भूमिका में बदलाव की और विगत वर्षो में आयोग द्वारा कराए जा रहे विशिष्ट अध्ययनों के विषय में जानकारी दी।

बैठक में डॉ.जे.एस. विरदी सदस्य सचिव राज्य योजना आयोग द्वारा आयोग के दायित्वों व विगत वर्षो में किए कार्यो के संबंध में जानकारी दी गई। उन्होंने नीति आयोग के निर्माण के बाद राज्य योजना आयोग की भूमिका में बदलाव की और विगत वर्षो में आयोग द्वारा कराए जा रहे विशिष्ट अध्ययनों के विषय में जानकारी दी।

ये खबर भी पढ़ें…
CG-वर्दी में रील का ट्रेंड जारी; एक और आरक्षक का इंस्टाग्राम में डांस वीडियो वायरल, सख्ती का कोई असर नहीं
CG-वर्दी में रील का ट्रेंड जारी; एक और आरक्षक का इंस्टाग्राम में डांस वीडियो वायरल, सख्ती का कोई असर नहीं
April 11, 2026
बिलासपुर, 11 अप्रैल 2026। प्रदेश  में पुलिसकर्मियों के बीच सोशल मीडिया रील बनाने का ट्रेंड थमने का नाम नहीं ले...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वही आयोग के सदस्य डॉ.के. सुब्रमणियम ने राज्य के विकास हेतु विशिष्ट रणनीतिक क्षेत्रों की जानकारी प्रदान की जिसमें राज्य में खाद्य प्रसंस्करण उद्योगों के विकास, आजीविका के अवसरों की पहचान व प्रदेश के पर्यटन उद्योग के विकास आदि के महत्व को रेखांकित किया।

उन्होंने वॉटर हार्वेस्टिंग, प्रदेश की बंजर भूमि में कृषि विकास को सरकार की महत्वाकांक्षी योजना ’नरवा, गरवा, घुरूवा, बाड़ी’ के सफलता के लिए आवश्यकता का विश्लेषण किया। साथ ही विकास के लिए परंपरागत सोच से अलग विचार को महत्व देने, निजी क्षेत्र के विशेषज्ञता से विकास योजना निर्माण और औद्योगिक न्यायाधिकरण के विस्तार का भी उल्लेख किया। बैठक के उपरांत मुख्यमंत्री के सलाहकार प्रदीप शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

ये खबर भी पढ़ें…
तकनीक आधारित ”प्रचार ऐप” से होगी आउटडोर मीडिया मॉनिटरिंग, प्रिंटिंग पॉलिसी पर किया जा रहा है अन्य राज्यों की पॉलिसी का अध्ययन
तकनीक आधारित ”प्रचार ऐप” से होगी आउटडोर मीडिया मॉनिटरिंग, प्रिंटिंग पॉलिसी पर किया जा रहा है अन्य राज्यों की पॉलिसी का अध्ययन
April 29, 2026
रायपुर, 29 अप्रैल 2026/  सरकार की योजनाओं, कार्यक्रमों और नई पहलों के प्रचार-प्रसार में आउटडोर मीडिया एक अत्यंत प्रभावी माध्यम...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles