देश - विदेश

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दी सौगात, बस्तर के “लोहण्डीगुड़ा” को नया राजस्व अनुभाग बनाने की घोषणा….आसना में होगी बस्तर लोक नृत्य और साहित्य अकादमी की स्थापना


मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एक के बाद एक प्रदेशवासियों को सौगात देते जा रहे हैं |  आज बस्तर जिले के चित्रकोट में “बनावां नंगत बस्तर” वन अधिकार, ग्राम विकास एवं सुपोषण कार्यशाला में शामिल हुए । कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने लोहंडीगुड़ा में अनुविभागीय कार्यालय (राजस्व) खोलने की घोषणा की। साथ ही लोहंडीगुड़ा में महाविद्यालय खोलने के लिए आगामी बजट में प्रावधान करने की भी घोषणा की । उन्होंने ककनार और बिन्ता घाटी में निर्माणधीन सड़क को जल्द पूर्ण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए ।

मुख्यमंत्री ने इसके साथ ही 32 करोड़ 11 लाख 43 हजार रूपए के विभिन्न विकास कार्यों की घोषणा की। इनमें 19 करोड़ 6 लाख रूपए की लागत से बड़ांजी से आंजर तक सड़क निर्माण, 3 करोड़ 44 लाख रूपए की लागत से बेलर से तारागांव तक सड़क निर्माण, 2 करोड़ 57 लाख रूपए की लागत से एरमुर से कस्तूरपाल सड़क निर्माण, 2 करोड़ 93 लाख रूपए की लागत से टाकरागुड़ा से भाटपाल तक 2.25 किलोमीटर सड़क निर्माण, 3 करोड़ रूपए की लागत से बस्तर विश्वविद्यालय परिसर में 100 सीटर बालक छात्रावास निर्माण, 60 लाख रूपए की लागत से आसना में बस्तर लोक नृत्य एवं साहित्य अकादमी की स्थापना, 50 लाख रूपए की लागत से पुराना कृषि उपज मंडी परिसर में रैयत बाजार एग्री प्लाजा का निर्माण शामिल है ।

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp