ब्रेकिंग : दूरदर्शन की मशहूर एंकर नीलम शर्मा का निधन, मार्च में मिला था नारी शक्ति सम्मान….20 साल से जुड़ी थीं दूरदर्शन से


दूरदर्शन की मशहूर एंकर नीलम शर्मा का शनिवार को निधन हो गया,  दूरदर्शन ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर इसकी जानकारी दी है, बताया जा रहा है कि वह कैंसर से पीड़ित थीं, शाम छह बजे निगम बोध घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा |

नीलम शर्मा दूरदर्शन का एक जाना-पहचाना चेहरा थीं, साल 1995 में उन्होंने दूरदर्शन से अपने करियर की शुरुआत की थी, अपने 20 साल के करियर में उन्होंने ‘तेजस्विनी’ और ‘बड़ी चर्चा’ जैसे लोकप्रिय कार्यक्रमों का संचालन किया, नीलम शर्मा तेजस्विनी कार्यक्रम में समाज के लिए रोल मॉडल बनीं भारत के सबसे दूरस्थ हिस्सों में रह रही महिलाओं द्वारा हासिल की गई उपलब्धियों पर चर्चा करती थीं |

वह कई मीडिया संस्थानों में विजिटिंग फैकल्टी थीं, नीलम शर्मा ने अपने करियर में बेस्ट न्यूज़ एंकर अवॉर्ड, आधी आबादी अवॉर्ड और केपीएस गिल फियरलेस जर्नलिस्ट अवॉर्ड जैसे कई प्रतिष्ठित अवॉर्ड से सम्मानित किया गया, इसी साल 8 मार्च को महिला दिवस के मौके पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उन्हें  ‘नारी शक्ति सम्मान’ से नवाज़ा था, नारी शक्ति पुरस्कार महिलाओं की उपलब्धियों और योगदान को मान्यता देने वाला भारत का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार है |

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp