देश - विदेश

आज रात 9 बजे से शुरू होगा “कौन बनेगा करोड़पति”, रायपुर से हैं पहली कंटेस्टेंट….जो सवालों का जवाब देने के साथ ही बिग बी के साथ डांस करती भी आएँगी नजर


मशहूर क्विजगेम शो कौन बनेगा करोड़पति आज से शुरू हो रहा है, बीते सीजन की ही तरह इस सीजन को भी सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ही होस्ट कर रहे हैं, बीते दिनों हमने आपको बताया था कि केबीसी के लिए मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने शूटिंग शुरू कर ली है, अब इस कड़ी को आगे अंजाम देते हुए चैनल की तरफ से शो का नया टीजर भी रिलीज कर दिया है, अब इंतजार की घड़ियां आज रात 9 बजे से शो के 11वें सीजन की शुरुआत होने वाली है | अब इससे पहले कि आप इस सोच में पड़ जाएं कि पहली कंटेस्टेंट कौन होने वाली हैं? हम आपके लिए शो से जुड़ी डिटेल्स लेकर आए हैं |

पहले एपिसोड में यानी कि 19 अगस्त को रायपुर की रहने वाली डॉक्टर चित्रलेखा राठौर हॉट सीट पर आएंगी | चित्रलेखा रायपुर स्थित रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल में डॉक्टर हैं, उन्होंने बताया कि वह अमिताभ बच्चन से मिलना चाहती थीं, इसलिए सालों से लगातार कोशिश करती रही थीं, मीडिया  से बातचीत में चित्रलेखा ने बताया कि बिग बी ने उनसे अलग-अलग तरह के सवाल पूछे, साथ ही घर-परिवार के बारे में भी बातचीत की |

चित्रलेखा ने बताया कि उन्होंने बिग बी के साथ मिलकर खूब डांस किया. चित्रलेखा का डांस देखकर बिग बी मजाक में बोले, ‘मुझे नहीं पता था कि आप इतना अच्छा डांस करती हैं, लेकिन जरा मंच का भी ध्यान रखें. इतना तेज डांस करेंगी तो यह टूट जाएगा |

चित्रलेखा 19 और 20 अगस्त दो दिन हॉट सीट पर टिकी रहेंगी, अब वह पैसे कितने जीतेंगी ये तो एपिसोड सामने आने पर ही पता चलेगा, लेकिन एक बात की गारंटी मिल चुकी है कि एपिसोड शानदार होने वाला है |

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp