LIVE UPDATE
Trending

CM भूपेश की सालगिरह पर राहुल ने कटवाई केक, सीएम के बेटे चैतन्य और वधु ख्याति को दिया आर्शीवाद…. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शेयर की पत्नी संग रोमांटिक फोटो, लिखा- ‘मेरा होना, तुम्हारे होने से ही है’

रायपुर दौरे में कार्यक्रम दो घंटे लेट हो जाने के बाद भी कांग्रेस के शीर्ष नेता और सांसद राहुल गांधी मुख्यमत्री भूपेश बघेल के बेट और होने वाली बहू को आर्शीवाद देना नहीं भूले। साइंस कॉलेज कार्यक्रम स्थल से एयरपोर्ट लौटने के दौरान वे वीआईपी रोड स्थित हॉटल पहुचे, जहां शादी की तैयारी शुरू हो गई है। वर-वधु के साथ राहुल ने फोटो खिंचवाई। हॉटल में वे करीब 10 मिनट रुके। चैतन्य और ख्याति की 6 फरवरी को शादी है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आज चालीसवी सालगिरह हैं. बेटे वधु को आशीर्वाद देने पहुंचे राहुल गाँधी को ज़ब ये पता चला तो उन्होंने होटल स्टॉफ को बोलकर केक मंगवाया. फिर मुख्यमंत्री और उनकी पत्नी के साथ केक काटा .उससे पहले मुख्यमंत्री भूपेश ने पत्नी की फोटो के साथ ट्वीट किया ‘मेरा होना तेरे होने से है’.

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ शराब घोटालाः रिटायर्ड IAS अनिल टुटेजा को ‘सुप्रीम’ राहत, SC ने दी जमानत
छत्तीसगढ़ शराब घोटालाः रिटायर्ड IAS अनिल टुटेजा को ‘सुप्रीम’ राहत, SC ने दी जमानत
May 18, 2026
Chhattisgarh liquor Scam: छत्तीसगढ़ के चर्चित शराब घोटाला मामले में रिटायर्ड आईएएस अनिल टुटेजा को आज सोमवार को सुप्रीम कोर्ट से...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उनकी पत्नी मुक्तेश्वरी बघेल की शादी को 41 साल पूरे हो गए हैं। 3 फरवरी को ही दोनों की शादी हुई थी। अपनी शादी की सालगिरह पर भूपेश बघेल ने पत्नी मुक्तेश्वरी संग एक रोमांटिक फोटो शेयर की है। ऑफिशियर ट्विटर हैंडल से शेयर इस पाेस्ट में सीएम बघेल ने फोटो के कैप्शन में लिखा है- ‘मेरा होना, तुम्हारे होने से ही है’। फोटो शेयर होने के बाद हजारों ट्विटर यूजर्स ने पोस्ट को लाइक कर दिया था। पोस्ट पर दर्जनों कमेंट भी आ रहे हैं। सीएम के इस अंदाज की लोग तारीफ कर रहे हैं और शादी की सालगिरह की बधाई भी दे रहे हैं।

सीएम भूपेश बघेल की पोस्ट पर कई दिलचस्प कमेंट भी उन्हें मिल रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- कितनी सुंदर तस्वीर! शादी की सालगिरह की ढेरों शुभकामनाएं. एक अन्य यूजर ने लिखा- हमर कका भूपेश बघेल अऊ काकी ला बिहाव सालगिरह के झाऊंहा भर-भर के बधाई। जबकि एक महिला यूजर ने लिखा- ‘भारत को यह स्वीकार करना चाहिए कि सत्ता में बैठे लोगों के वैवाहिक संबंधों के प्रति स्नेह का सार्वजनिक प्रदर्शन सामान्य है। अविवाहित या विवाहित होना ईमानदारी का पैमाना नहीं होना चाहिए।’ सीएम के इस पोस्ट को सैकड़ों लोगों ने रिट्वीट भी किया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Petrol-Diesel Prices Today: फिर बढ़े पेट्रोल-डीज़ल के दाम, 5 दिन में दूसरी बार महंगा हुआ तेल,
Petrol-Diesel Prices Today: फिर बढ़े पेट्रोल-डीज़ल के दाम, 5 दिन में दूसरी बार महंगा हुआ तेल,
May 19, 2026
Petrol-Diesel Prices Today: देशभर में पेट्रोल और डीज़ल की बढ़ती कीमतों ने आम लोगों की चिंता फिर बढ़ा दी है।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पहले भी शेयर कर चुके हैं ऐसी तस्वीरें
बता दें कि सीएम भूपेश बघेल पहले भी अपनी पत्नी के साथ फोटो सोशल मीडिया पर शेयर कर चुके हैं। साल 2020 में उन्होंने पत्नी के साथ शेयर अपनी फोटो के कैप्शन में दिल की बात लिखी थी। सीएम बघेल ने लिखा था- ‘हर उतार-चढ़ाव एवं सुख-दुःख में सदैव सहभागी रहीं मेरी जीवन साथी मुक्तेश्वरी आज ही के दिन 38 वर्ष पहले मेरे जीवन का हिस्सा बनीं। आज इस ख़ास दिन पर प्रेषित शुभकामनाओं के लिए आभार व्यक्त करता हूं।

ये खबर भी पढ़ें…
INDIA CITIZENSHIP RULES | नागरिकता नियम 2009 में बड़ा बदलाव: अब इन देशों के आवेदकों को देना होगा पासपोर्ट का पूरा ब्योरा
INDIA CITIZENSHIP RULES | नागरिकता नियम 2009 में बड़ा बदलाव: अब इन देशों के आवेदकों को देना होगा पासपोर्ट का पूरा ब्योरा
May 19, 2026
नई दिल्ली, 19 मई 2026। केंद्र सरकार ने नागरिकता प्रक्रिया को और सख्त तथा पारदर्शी बनाने की दिशा में बड़ा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CG CGNews24 एडिटोरियल टीम डेस्क रिपोर्टिंग • ब्रेकिंग न्यूज़ • खेल एवं राजनीति CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों, उत्साही लेखकों और खेल विशेषज्ञों का एक समर्पित समूह है। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं और खेल जगत (विशेषकर क्रिकेट और प्रमुख टूर्नामेंट्स) की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज आप तक पहुँचाना है। हम 24x7 काम करते हैं ताकि कोई भी अहम खबर आपसे छूट न जाए। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *