मुख्यमंत्री ने लोक गायिका रमादत्त जोशी को स्वेच्छानुदान से स्वीकृत की एक लाख रूपए की सहायता, संस्कृति विभाग से भी दी गई 25 हजार रुपये की आर्थिक सहायता
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लोक गायिका रमादत्त जोशी को इलाज और मकान क्षतिपूर्ति के लिए स्वेच्छानुदान से एक लाख रूपए की राशि स्वीकृत की है। इसके अलावा मुख्यमंत्री के निर्देश पर संस्कृति विभाग द्वारा कलाकार कल्याण कोष से श्रीमती रमादत्त जोशी को 25 हजार रूपए की आर्थिक सहायता बीते 17 जुलाई को दी गई है।
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने सुश्री जोशी सहित 43 हितग्राहियों को स्वेच्छानुदान से 10 लाख 40 हजार रूपए की आर्थिक सहायता मंजूर की है। इसके पहले स्वेच्छानुदान स्वीकृति के 10 जुलाई को जारी आदेश में सुश्री रमादत्त जोशी को स्वीकृत राशि टंकण त्रुटिवश एक लाख रूपए के स्थान पर 10 हजार रूपए अंकित हो गई थी। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा आज इस त्रुटि का सुधार कर आदेश पुनः जारी कर दिया गया है।
ये खबर भी पढ़ें…

आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार
April 18, 2026
यह सम्मान निरंतर सुधार की दिशा में किए जा रहे प्रयासों का परिणाम: स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल नीलेश झा. ...









