LIVE UPDATE

बिग ब्रेकिंग : अमित जोगी फिर भेजे गए जेल…सेशंस कोर्ट से भी जमानत याचिका खारिज

पुलिस ने छजका अध्यक्ष अमित जोगी को जेल भेजने के बाद अब जमानत के लिए सेशंस कोर्ट में जमानत के लिए याचिका लगाईं गई थी, एडीजे कोर्ट पेंड्रा ने अमित की जमानत याचिका ख़ारिज कर दी है |  अब वो हाईकोर्ट में अपील कर सकते हैं |
बता दें एक दिन पहले बिलासपुर और गौरेला पुलिस ने अमित जोगी को गिरफ्तार कर पेंड्रा रोड स्थित व्यवहार न्यायालय में पेश किया, प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी असलम खान की कोर्ट में सुनवाई हुई, न्यायालय में शासन की ओर से सरकारी वकील संजीव राय ने पक्ष रखा, जबकि हाईकोर्ट के फैसले को आधार बनाकर अमित जोगी ने जज के सामने अपने केस की पैरवी खुद की । इसक बाद अमित को जेल भेज दिया गया था | इससे पहले लोवर कोर्ट में जमानत याचिका खारिज होने के बाद आज अमित जोगी ने अपनी जमानत की याचिका सेशंस कोर्ट में लगायी थी । करीब एक घंटे तक चले बहस के बाद कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था, इधर कोर्ट में सुनवाई के बाद अमित जोगी को फिर से कोर्ट से जेल भेज दिया गया । अमित जोगी को प्रोटक्शन वारंट पर जेल से कोर्ट लाया गया था । लोवर कोर्ट ने कल अमित जोगी की जमानत खारिज करते हुए 15 दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल भेजने का आदेश दिया था । अमित जोगी पर गलत नागरिकता बताने का आरोप था ।
अमित जोगी ने अपने जमानत की खुद पैरवी की थी। इस दौरान उन्होंने खुद पर लगे आरोपों को सिरे से खारिज किया । उन्होंने पूरी कार्रवाई पर सवालिया निशान लगाते हुए कहा कि जिन दस्तावेजों के आधार उन पर आरोप लगाए गए हैं, उनके ऊपर एफआईआर दर्ज कराई गई है, दरअसल वो प्रमाण पत्र को उन्होंने चुनाव के दौरान जमा ही नहीं कराया था । इसे में यह कार्रवाई राजनितिक द्वेष पर दिखाई दे रहा है

ये खबर भी पढ़ें…
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार
April 18, 2026
यह सम्मान निरंतर सुधार की दिशा में किए जा रहे प्रयासों का परिणाम: स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल नीलेश झा. ...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles