देश - विदेश
Trending

मरवाही पहुंचे CM भूपेश बघेल : नए तहसील भवन का CM ने किया लोकार्पण, खुलेगा पॉलिटेक्निक कॉलेज….लोगों के साथ ली सेल्फी


छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सोमवार को गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM) के दौरे पर हैं। दोपहर में मरवाही पहुंचे मुख्यमंत्री ने महाविद्यालय परिसर में आदिवासी नेता स्व. डॉ. भंवर सिंह पोर्ते की प्रतिमा का अनावरण किया। इस दौरान उन्होंने पॉलिटेक्निक कॉलेज खोलने की भी घोषणा की है। इसके साथ अन्य विकास कार्यों को लेकर CM का पिटारा चौपाल में खुला है। इससे पहले मुख्यमंत्री बघेल माता नागेश्वरी देवी मंदिर पहुंचे। वहां उन्होंने विधि-विधान से पूजा अर्चना की और मंदिर परिसर में कदम्ब, नीम और पीपल का पौधा भी रोपा।

मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि डॉ. पोर्ते ने आदिवासियों के उत्थान और कल्याण के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। आज उनके प्रतिमा का अनावरण करना मेरे लिये सौभाग्य की बात है। सकोला गांव में चौपाल के दौरान उन्होंने स्वामी आत्मानंद स्कूल की छात्रा कांची घृतेश से बात की। मुख्यमंत्री ने छात्रा से कहा कि वे छत्तीसगढ़ी में सवाल करेंगे, इसका जवाब उसे अंग्रेज़ी में जवाब देना होगा। इस दौरान स्कूल में पढ़ाई और सुविधाओं को लेकर सवाल पूछा, जिसका कांची ने अंग्रेजी में जवाब दिया। छात्रा ने 11वीं व 12वीं के विद्यार्थियों को नि:शुल्क किताबें उपलब्ध कराने की मांग भी की।
मुख्यमंत्री ने मरवाही में की घोषणा

मरवाही में पॉलिटेक्निक कॉलेज खोलने की घोषणा
सिवनी, खोडरी, कोडगार में खुलेगी पुलिस थाना
मरवाही कॉलेज का पीजी कॉलेज में उन्नयन की मांग पूरी की
मरवाही में नए तहसील भवन का लोकार्पण किया।
रानी दुर्गावती शासकीय महाविद्यालय में स्नातकोत्तर की कक्षाएं शुरू की जाएंगी।
ग्राम अंडी में में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में नया सेटअप बनेगा।
ग्राम मरवाही में मुख्य मार्ग से डीएवी होते हुए रानी दुर्गावती शासकीय महाविद्यालय तक डामरीकृत सड़क


दलदली नाला पर एनीकट-कम-काजवे का निर्माण किया जाएगा।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ सेल्फी लेने के लिए लोगों में होड़ मच गई। मुख्यमंत्री ने स्वयं लोगों के मोबाइल अपने हाथ में लेकर सेल्फी ली। इलाके में जोरदार बारिश के चलते मुख्यमंत्री बाय रोड कोटमी के लिए रवाना हो गए। मुख्यमंत्री बदीराम आर्मों के यहां भोजन करेंगे और कोटमी थाने का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद कोटा विधानसभा के बैगा बाहुल्य केवची गांव में भेंट-मुलाकात करेंगे। वहां से पेंड्रा के असेंबली हॉल पहुंचेंगे और आदिवासी विकास सम्मेलन में शिरकत करेंगे।

मरवाही पहुंचने पर मुख्यमंत्री का स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों ने गमछा और चरखे से काते गए सूत का धागा पहनाकर स्वागत किया। मुख्यमंत्री के दौरे और विरोध प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) और जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (JCCJ) के नेताओं को हिरासत में ले लिया गया था। इन लोगों को अलग-अलग थानों में रखा गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इस दौरान अमरकंटक भी जा सकते हैं। हालांकि दूसरे दिन यानी 5 जुलाई को गौरेला रेस्ट हाउस में मुख्यमंत्री की प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी। मंत्री के साथ ही जिले के प्रभारी मंत्री जयसिंह अग्रवाल, कोरबा सांसद ज्योत्सना महंत, मरवाही विधायक डॉक्टर केके ध्रुव भी मौजूद रहेंगे। मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए एहतियातन पुलिस ने BJYM और JCCJ नेताओं को अलग-अलग थाने में बिठा रखा है। चर्चा यह थी कि घोटालों और अव्यवस्थाओं को लेकर यह लोग प्रदर्शन कर सकते हैं।

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp