LIVE UPDATE

जब मुख्यमंत्री ने लिया किसान बालाराम के घर की बाड़ी के कोईलार और चेंच भाजी का स्वाद

गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के पेंड्रा विकासखंड के सकोला गांव में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किसान बालाराम के घर में कोईलार, चेंच तथा मुनगा भाजी का स्वाद लिया। बारिश के मौसम में अरहर की दाल, चावल और उड़द बड़ी के साथ स्वादिष्ट भाजी का सेवन वाकई मन को प्रसन्न करने वाला था। घर की सदस्य और सकोला गांव की सरपंच श्रीमती हीरामती ने बताया कि घर के पीछे ही बाड़ी है जिसमें मुनगा, चेंच भाजी, कोइलार भाजी, भिंडी, बरबट्टी आदि सब्जियां लगाएं हैं।हीरामती ने मुख्यमंत्री को अपने ही घर की बाड़ी की चेंच, कोईलार और मुनगा भाजी खिला कर प्रसन्न कर दिया।

सरपंच हीरामती ने बताया कि शासन की "नरवा, गरवा, घुरवा और बाड़ी योजना से किसानों को काफी लाभ मिला है। बाड़ी योजना से प्रेरित होकर गांव का हर किसान घर के पीछे खाली जमीन पर सब्जी-बाड़ी लगा रहे हैं जिससे घर के लोगों को न केवल पौष्टिक एवं ताजी सब्जियां मिल रही हैं बल्कि इनकी बिक्री से कमाई भी हो रही है

ये खबर भी पढ़ें…
अमित जोगी केस में बड़ा अपडेट; 23 अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट में होगी संयुक्त सुनवाई, हाईकोर्ट ने सुनाई है उम्रकैद की सजा
अमित जोगी केस में बड़ा अपडेट; 23 अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट में होगी संयुक्त सुनवाई, हाईकोर्ट ने सुनाई है उम्रकैद की सजा
April 20, 2026
नई दिल्ली, 20 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ की राजनीति से जुड़े चर्चित अमित जोगी मामले में आज सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles