भूपेश सरकार को दंतेवाड़ा में मिली बड़ी जीत, देवती कर्मा 11,331 मतों से विजयी
दंतेवाड़ा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी देवती कर्मा ने बड़ी जीत दर्ज की है । बीजेपी प्रत्याशी ओजस्वी मंडावी को हराकर कांग्रेस प्रत्याशी देवती कर्मा ने दंतेवाड़ा उपचुनाव जीत लिया है । उन्होंने जनता को जीत का श्रेय दिया है। पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम भी जीत की घोषणा के बाद देवती कर्मा के साथ मौजूद थे ।
उन्होंने सोची समझी रणनीति को ही ऐतिहासिक जीत का परिणाम बताया । उन्होंने कहा कि हमने लोगों की दिक्कतों का समझा, वहां की परेशानियों को जाना । उन्होंने कहा कि जनता ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों और हम पर भरोसा जताया ।
उसी का परिणाम है कि हमने ऐतिहासिक वोटों से जीत हासिल की। बता दें पहले ये सीट भीमा मंडावी की मौत के बाद से खाली था । भीमा मंडावी की पत्नी ओजस्वी मंडावी भी चुनाव लड़ रही थी । लेकिन जनता ने देवती कर्मा पर ज्यादा भरोसा जताया है ।
ये खबर भी पढ़ें…

CG-सायकल से मंत्रालय पहुंचे मंत्री; “ईंधन बचाओ” संदेश के साथ सायकल से मंत्रालय पहुंचे केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू, PM मोदी की अपील का दिखा असर
May 15, 2026
नई दिल्ली, 15 मई 2026। प्रधानमंत्री Narendra Modi की ईंधन की बचत और कम उपयोग की अपील का असर अब...








