LIVE UPDATE

ब्रेकिंग : शेख नजीरुद्दीन होंगे बिलासपुर नगर निगम के नए सभापति, निर्विरोध चुने गए…महापौर के बाद सभापति पद को भी BJP ने दिया वाकओवर….दोनों पद के लिए BJP ने छोड़ा मैदान

कांग्रेस के शेख नजीरुद्दीन बिलासपुर नगर निगम के अगले सभापति होंगे, उन्होंने सभापति के लिए नामांकन फॉर्म भरा है, इस पद के लिए भी भाजपा चुनाव में हिस्सा नहीं लेगी, यानी इस पद को भी बीजेपी ने कांग्रेस को वाकओवर दे दिया है | बीजेपी के सभापति का चुनाव न लड़ने का फैसला किया है, ऐसे में शेख नजीरुद्दीन का चुनना तय है |

बता दे कि कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी के रेस में सबसे प्रबल दावेदार शेख नजरुद्दीन को अब सभापति के पद से ही संतुष्ट होना पड़ेगा | पिछले कई दिनों के काफी उठापटक के बाद आज सुबह कांग्रेस पार्टी ने महापौर प्रत्याशी के रूप में रामशरण के नाम पर मुहर लगाईं, जिसके बाद शेख नजीरुद्दीन की नाराजगी की खबर भी सामने आई थी, लेकिन नाराजगी को दूर करते हुए पार्टी ने उन्हें सभापति के लिए चुना है, उन्होंने इस पद के लिए नामांकन भी दाखिल कर दिया है | मेयर के लिए कांग्रेस के रामशरण निर्विरोध चुने गए, वही सभापति पद के लिए शेख नजीरुद्दीन ने नामांकन भरा है, भाजपा की ओर से नामांकन न आने पर वे निर्विरोध निर्वाचित होंगे । इस तरह से बिलासपुर नगर निगम के दोनों प्रमुख पदों पर कांग्रेस ने कब्ज़ा जमा लिया है |

ये खबर भी पढ़ें…
Bihar Election Update: चेन्नारी स्ट्रांग रूम में ट्रक की अनधिकृत प्रवेश को लेकर मचा बवाल, पारदर्शिता की उठी मांग
Bihar Election Update: चेन्नारी स्ट्रांग रूम में ट्रक की अनधिकृत प्रवेश को लेकर मचा बवाल, पारदर्शिता की उठी मांग
November 13, 2025
रोहतास (बिहार)। चेन्नारी रोहतास विधानसभा क्षेत्र के स्ट्रांग रूम में एक ट्रक के कथित अनधिकृत प्रवेश को लेकर शुक्रवार शाम...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CG CGNews24 एडिटोरियल टीम डेस्क रिपोर्टिंग • ब्रेकिंग न्यूज़ • खेल एवं राजनीति CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों, उत्साही लेखकों और खेल विशेषज्ञों का एक समर्पित समूह है। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं और खेल जगत (विशेषकर क्रिकेट और प्रमुख टूर्नामेंट्स) की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज आप तक पहुँचाना है। हम 24x7 काम करते हैं ताकि कोई भी अहम खबर आपसे छूट न जाए। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *