ब्रेकिंग : पीएल पुनिया का बयान, बोले – प्रदेश के निगम-मंडलों में नियुक्ति जल्द, CM भूपेश के विदेश से लौटने कर बाद होगा फैसला, संगठन विस्तार पर भी लगेगी मुहर


प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक लेने प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया रायपुर पहुंचे। इस दौरान प्रदेश प्रभारी ने संगठन विस्तार और निगम मंडल में नियुक्ति कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के विदेश से लौटने कर बाद सभी लोग आपस मे मिल बैठकर चर्चा करने के बाद ही तय होगा। उससे पहले नही होगा।  पीएल पुनिया की माने तो निगम मंडलों में जल्द नई नियुक्तियां की जाएंगी । सीएम के अमेरिका दौरे से वापसी के बाद इस सिलसिले में बैठक होगी । दिल्ली में कांग्रेस का एक भी खाता नहीं खुलने के पीछे पुनिया का तर्क है कि दिल्ली की जनता ने भाजपा को हराने के लिए आम आदमी पार्टी को वोट दिया है । पुनिया की माने तो कांग्रेस की बड़ी हार पर समीक्षा की जाएगी। पुनिया ने हार में कांग्रेस नेताओं के बयान को निजी बताते हुए कोई भी टिप्पणी करने से मना कर दिया है ।

प्रदेश प्रभारी की माने तो राज्य सरकार जल्द अपना चुनावी वादा पूरा करेगी। शराबबंदी के लिए भी समिति बनाई गई है। पुनिया का आरोप है कि विपक्ष अपने विधायकों के नाम समिति को अब तक नहीं दी है। उनकी माने तो सभी वादों को पांच साल में पूरा कर लिया जाएगा । शराबबंदी को लेकर बनी कमेटी में विपक्षी पार्टियों के विधायकों के शामिल नहीं होने पर कहा भाजपा का एजेंडा विरोध करना है वह करते रहेंगे । लेकिन कमेटी बनी है उसको परीक्षण करने में समय लग रहा है। अध्ययन करने में तो समय तो लगेगा अनावश्यक रूप से तुल ना दे घोषणा पत्र के हर एक वादों को 5 साल में पूरा किया जाएगा शराबबंदी को लेकर कमेटी अध्ययन कर रही है उनसे कहेंगे कि जल्दी अध्ययन कर ले लेकिन अध्ययन के बिना या नहीं हो पाएगा।

वहीं गैस के दाम बढ़ने पर पीएल पुनिया ने कहा कि महिला कांग्रेस कार्यक्रम आयोजित करने जा रही है। पिछले 6 महीने में 6 बार गैस सिलेंडर के दाम बढ़े हैं। उन्होंने कहा कि लेकिन ₹150 पहली बार बड़ा है कोई ना कोई बहाना बनाकर अब उन्हें लगता है अभी नजदीक कोई चुनाव नहीं है बिहार का चुनाव आएगा 2021 में तो उससे पहले दाम कम कर देंगे। महिलाओं का घर चलाना मुश्किल हो गया है। और उनका बजट फेल हो गया है बाकी प्रदेशों के मुकाबले छत्तीसगढ़ में थोड़ी सी बचत है क्योंकि किसानों को कर्ज माफी हुई ढाई हजार रुपए प्रति क्विंटल धान खरीदी हुई उससे धन की उपलब्धता है लेकिन पूरे हिंदुस्तान में बुरी हालत है देश में पैसा भी नहीं है रोजगार भी नहीं है और महंगाई लगातार बढ़ रही है।

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp